{"_id":"5cb98c39bdec224b9d4f8130","slug":"virat-kohli-and-anushka-sharma-turn-perfect-hosts-for-rcb-team-members","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट ने दी बैंगलोर के खिलाड़ियों को पार्टी, अनुष्का ने भी घर में जमकर की खातिरदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट ने दी बैंगलोर के खिलाड़ियों को पार्टी, अनुष्का ने भी घर में जमकर की खातिरदारी
इंडियन टी-20 लीग में बैंगलोर के अगुवा विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मुंबई के खिलाफ मैच के बाद अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों को घर पर डिनर पार्टी दी। दरअसल, इंडियन टी-20 लीग का 31वां मैच 15 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया।
2 of 4
विराट कोहली अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram
इस मैच में मुंबई ने बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया था। 16 अप्रैल की शाम विराट-अनुष्का ने साथी खिलाड़ियों को डिनर के लिए आमंत्रित किया। बैंगलोर के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने डिनर के बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और डिनर देने के लिए कपल को धन्यवाद दिया।
3 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ देवदत्त पडिक्कल
बैंगलोर के देवदत्त पडिक्कल ने भी विराट और अनुष्का के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। देवदत्त केरल के युवा क्रिकेटर हैं। उनका अब तक आईपीएल में डेब्यू नहीं हुआ है। देवदत्त पडिक्कल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘इस शानदार पार्टी के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का शुक्रिया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के साथ हिम्मत सिंह
बैंगलोर के खिलाड़ी हिम्मत सिंह भी डिनर पार्टी में शामिल रहे। उन्होंने भी विराट-अनुष्का के साथ वाली फोटो शेयर की है। हिम्मत सिंह ने भी इस टूर्नामेंट में अबतक डेब्यू नहीं हुआ है। वे दिल्ली के लिए घरेलू मैच खेलते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।