टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मना रहे हैं। विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का शर्मा के साथ एक बेहतरीन फोटो पोस्ट की है, जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा है- ऑन प्वाइंट फॉर 2020।
नए साल में विराट ने शेयर की अनुष्का के साथ तस्वीर, लिखा- ऑन प्वाइंट फॉर 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले कप्तान विराट ने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट कर दी थी। विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बर्फीली वादियों में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं।
वीडियो में विराट ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा था
'हम यहां खूबसूरत ग्लेशियर के बीच हैं, इसलिए हमने सोचा कि आपको न्यू इयर की विशेज पहले ही दे दी जाए। इसके बाद अनुष्का ने कहा कि हां, हमें उम्मीद है कि आपके लिए साल 2019 काफी अच्छा बीता होगा और प्रार्थना करते हैं कि आने वाला साल भी बहुत बेहतरीन रहे।
विराट ने मंगलवार को एक तस्वीर शेयर किया था। जिसमें विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा को 'बेस्ट फोटोग्राफर' बताया। फोटो के कैप्शन में विराट ने लिखा, 'तस्वीरों को लेकर किसी तरह का स्ट्रेस नहीं, जब आपके लिए बेस्ट फटॉग्रफर ले रहे हों।' इस तस्वीर में विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग किया।
No stress about pictures when you’ve got the best photographer taking them for you 😃😍 @AnushkaSharma pic.twitter.com/uK3XO4dFhZ