सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli applause Ranveer singh said he was in another level in 83

83 Movie: विराट कोहली ने की रणवीर सिंह की तारीफ, लिखा- रणवीर अलग ही स्तर पर थे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

विराट कोहली ने 83 फिल्म देखने के बाद रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए लिखा कि वो अलग ही स्तर पर थे। सभी ने बहुत ही बेहतरीन काम किया है। रणवीर ने इस फिल्म में कपिलदेव का किरदार निभाया है। 

Virat Kohli applause Ranveer singh said he was in another level in 83
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

1983 वर्ल्डकप के ऊपर बनी फिल्म 83 को लगातार तारीफें मिल रही हैं। भारत के लिए पहला वर्ल्डकप जीतने वाली क्रिकेट टीम के ऊपर बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया है। सितारों से भरी यह फिल्म उम्मीदों के अनुसार कमाई नहीं कर पा रही है, लेकिन खेल जगत के दिग्गजों को यह फिल्म पसंद आ रही है। क्रिकेट फैंस के लिए यह फिल्म भावुक करने वाली है। 83 फिल्म देखने के बाद विराट कोहली ने रणवीर सिंह और पूरी टीम की जमकर तारीफ की है। 
Trending Videos


फिल्म देखने के बाद विराट ने ट्वीट किया "भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन पल को इससे बेहतर तरीके से नहीं जी सकता था। शानदार तरीके से बनाई गई एक फिल्म जो आपको 1983 वर्ल्डकप की भावनाओं और घटनाओं में डुबा देती है। साथ ही बहुत शानदार प्रदर्शन।" इसके बाद विराट ने दूसरा ट्वीट कर लिखा कि रणवीर अलग ही स्तर पर थे। सभी ने शानदार काम किया। उन्होंने इस ट्वीट में रणवीर सिंह, कपिल देव और कबीर खान को टैग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कपिल देव के किरदार में दिखेंगे रणवीर
रणवीर सिंह ने इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाया है। कपिल की कप्तानी में ही भारत 1983 में पहली बार विश्वकप विजेता बना था। कपिल देव ने 24 साल की उम्र में भारत की कप्तानी की थी और अहम मौकों पर गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में 175 रन ठोंक दिए थे। वहीं फाइनल मैच में वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स का कैच पकड़कर भारत को मैच में वापस लाए थे। 

रणवीर की एक्टिंग शानदार
फिल्म में रणवीर ने कपिल के हर लम्हे को ठीक उसी प्रकार दर्शाया है, जैसे मानो कपिल को विश्व कप में हम लाइव देख रहे हों। रणवीर ने 83 के लिए 2018 में ही तैयारी करना शुरू कर दिया था। उस वक्त रणवीर की मदद 1983 विश्व कप के हीरो रहे बलविंदर सिंह संधू ने की थी। वही उस वक्त रणवीर को कोचिंग दे रहे थे। कपिल के एक्शन में गेंदबाजी करने के लिए रणवीर ने लगातार छह महीने प्रैक्टिस की। वे छह महीनों तक कम से कम चार घंटे क्रिकेट खेलते थे। साथ ही हर रोज अपनी फिजीक को बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed