फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोच शास्त्री ने किया कोहली का गुणगान, बोले- कोई नहीं कर पाएगा ऐसा कमाल 

Wed, 06 Jan 2021 09:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 06 Jan 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
virat kohli feats against Australia unlikely to be emulated soon: Ravi Shastri
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बुधवार को कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जो कमाल विराट ने किया है वैसा कमाल कोई नहीं कर पाएगा। शास्त्री ने कहा कि विराट की कप्तानी में भारत ने साल 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर इतिहास रचा था।


 

virat kohli feats against Australia unlikely to be emulated soon: Ravi Shastri
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

इसके बाद टीम इंडिया ने पिछली बार (2018-19) ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से मात दी थी। भारत की ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर यह पहली टेस्ट सीरीज जीत थी। भारतीय टीम ने अपने 71 साल के इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही जमीन पर टेस्ट सीरीज हराने में सफलता हासिल की थी। इसके साथ ही विराट कोहली पहले एशियाई कप्तान बन गए थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में मात दी थी।                                 

virat kohli feats against Australia unlikely to be emulated soon: Ravi Shastri
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

कोच शास्त्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराना आसान नहीं है, मगर विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऐसा कर दिखाया। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की उस जीत को भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक माना जाता है। शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि लंबे समय तक कोई भी भारतीय कप्तान विराट कोहली की इस सफलता को नहीं दोहरा पाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli feats against Australia unlikely to be emulated soon: Ravi Shastri
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : twitter

कोच शास्त्री ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया में जीत को लेकर सबसे बड़ी बात यह है कि आप इसे आसानी से हासिल नहीं कर सकते हैं। एक प्रोफेशनल खिलाड़ी होने के नाते, आपको पता होता है कि जब आप मुश्किल परिस्थितियों में जीत हासिल करते हैं, तो आप सम्मान पाने के हकदार होते हैं।   

विज्ञापन
virat kohli feats against Australia unlikely to be emulated soon: Ravi Shastri
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

हालांकि, इस बार कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है। फिलहाल, चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट गुरुवार से सिडनी में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारत को 43 साल से जीत का इंतजार है। अगर यह संभव हो जाता है तो रहाणे बिशन सिंह बेदी वाला कमाल दोहराएं, क्योंकि इस मैदान पर टीम इंडिया को एकमात्र जीत 1978 में मिली थी, उस समय बिशन सिंह बेदी भारतीय टीम के कप्तान थे।                

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed