{"_id":"6a11292fc3c76996d5027f1c","slug":"virat-kohli-sparked-controversy-as-he-ignored-the-customary-post-match-handshake-with-travis-head-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैच के बाद दिखी तल्खी: विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से क्यों नहीं मिलाया हाथ? देखकर मुंह फेरा; देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच के बाद दिखी तल्खी: विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से क्यों नहीं मिलाया हाथ? देखकर मुंह फेरा; देखें वीडियो
Sat, 23 May 2026 09:42 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 23 May 2026 09:42 AM IST
सार
सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 मैच के दौरान ट्रेविस हेड और विराट कोहली में कुछ कहासुनी हुई थी। कोहली इस वाक्या को मैच के बाद भी नहीं भूले और उन्होंने हेड से हाथ मिलाना तो दूर, उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
हेड और कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद भी कोहली का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने हेड से हाथ तक नहीं मिलाया।
विज्ञापन
हेड के बगल से गुजरे कोहली
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि मैच के बाद कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हैं, लेकिन वह हेड की तरफ देखते तक नहीं हैं। हालांकि, हेड ने विराट से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे भी बढ़ाया, लेकिन वह एसआरएच के सलामी बल्लेबाज को नजरअंदाज करके आगे निकल गए।

Virat Kohli didn’t shake hands with Travis Head after the match ended. pic.twitter.com/74UEXm1aUV
— Cricketopia (@CricketopiaCom) May 22, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों उलझे कोहली-हेड?
मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे का अभिवादन कर रहे थे तो कोहली और हेड के बीच तल्खी एक बार फिर देखने मिली। कोहली ने हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से हाथ मिलाया, लेकिन जैसे ही हेड आगे आए तो विराट उन्हें नजरअंदाज कर आगे बढ़ गए। कोहली की इस हरकत पर हेड भी चौंक गए।
- मैच के दौरान कोहली और ट्रेविस हेड आपस में उलझते हुए दिखाई दिए।
- पहली पारी में ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद कोहली ने काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था, जो हेड को पसंद नहीं आया था।
- इसके बाद आरसीबी की पारी के दौरान कोहली वेंकटेश अय्यर द्वारा लगाए जा रहे चौके-छक्कों के बाद हेड की तरफ देखते हुए बार-बार तंज कसते हुए नजर आए।
- हेड भी शांत नहीं रहे और उन्होंने भी इशारों-इशारों में विराट को जवाब दिया।
- एक वीडियो में विराट हेड को उनके सामने गेंदबाजी करने की चुनौती देते हुए भी नजर आए।
मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे का अभिवादन कर रहे थे तो कोहली और हेड के बीच तल्खी एक बार फिर देखने मिली। कोहली ने हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से हाथ मिलाया, लेकिन जैसे ही हेड आगे आए तो विराट उन्हें नजरअंदाज कर आगे बढ़ गए। कोहली की इस हरकत पर हेड भी चौंक गए।
जीत के बाद भी शीर्ष दो में नहीं पहुंची हैदराबाद
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 46 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने महज 24 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए।
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रजत पाटीदार ने 56 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और चार छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। वहीं, क्रुणाल पांड्या 41 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच जीतने के बाद भी हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही, जबकि आरसीबी शीर्ष पर मौजूद रही।