फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virender Sehwag praised Abhishek Bachchan film Ghoomar Amitabh Bachchan shared video on Instagram

Sehwag-Amitabh Bachchan: सहवाग ने की 'घूमर' और अभिषेक बच्चन की तारीफ, अमिताभ बोले- बड़ी बात कह दी आपने

Fri, 18 Aug 2023 09:53 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 18 Aug 2023 09:53 AM IST
सार

आर बाल्की द्वारा निर्देशित, 'घूमर' एक पैराप्लेजिक खिलाड़ी की कहानी बताती है, जिसका किरदार सैयामी खेर ने निभाया है। वहीं, अभिषेक उनके क्रिकेट कोच की भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Virender Sehwag praised Abhishek Bachchan film Ghoomar Amitabh Bachchan shared video on Instagram
वीरेंद्र सहवाग, अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अभिषेक बच्चन की फिल्म 'घूमर' की तारीफ की है। अभिषेक की यह फिल्म शुक्रवार (18 अगस्त) को रिलीज हुई है। सहवाग ने इसे देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस फिल्म को शानदार बताया। सहवाग के वीडियो को बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन


वीडियो में सहवाग ने कहा, '' कल मैंने घूमर फिल्म देखी। बहुत अच्छी लगी। बहुत दिनों के बाद क्रिकेट पर बनी फिल्म देखने में बहुत आनंद आया। इसमें क्रिकेट के अलावा भावनाएं भी हैं। यह देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि खिलाड़ियों की जिंदगी कैसी होती है। खासकर चोट के बाद वापसी कितनी मुश्किल होती है। इसके बारे में आपको पता चल जाएगा।''
विज्ञापन


ढेर सारी आंसू लेकर जाइए: सहवाग
सहवाग ने आगे कहा, ''वैसे में स्पिनरों को इज्जत नहीं देता हूं, लेकिन सैयामी खेर ने जो घूमर डाली है वह लाजवाब है। यह किरदार काफी मुश्किल था और उन्होंने भावुक कर दिया। वैसे मैं कोच की भी नहीं सुनता था, लेकिन अभिषेक बच्चन ने ऐसा अभिनय किया है कि आपको उनकी बात सुननी पड़ जाएगी। 18 अगस्त को 'घूमर' परिवार के साथ जरूर देखें। बच्चन साहब की तरह मैं भी कहता हूं कि 'आई लव दिस गेम।' ढेर सारी आंसू लेकर जाइए, क्योंकि यह फिल्म आपको रुलाएगी भी।''
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)



अमिताभ ने सहवाग को कहा शुक्रिया
अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर करते हुए सहवाग को शुक्रिया भी कहा। उन्होंने कैप्शन में लिखा- सहवाग जी... इतीने साधारण शब्दों में बहुत बड़ी बात कह दी आपने!
मेरा आभार और स्नेह।'' बता दें कि आर बाल्की द्वारा निर्देशित, 'घूमर' एक पैराप्लेजिक खिलाड़ी की कहानी बताती है, जिसका किरदार सैयामी खेर ने निभाया है। वहीं, अभिषेक उनके क्रिकेट कोच की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed