Virat-Anushka in London: लंदन में परिवार के साथ समय बिता रहे विराट कोहली, अनुष्का के साथ मस्ती का वीडियो वायरल
किंग कोहली ने मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। अब वह अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलते नजर आ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Virat Kohli And @AnushkaSharma Spotted Strolling Through The Streets Of London.💖
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) August 17, 2025
.
.
.
.#Virushka @imVkohli pic.twitter.com/ojWjndYE0r
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब वे सिर्फ वनडे प्रारूप में ही टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। भारत की अगली वनडे सीरीज अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाएगी, जहां कोहली कप्तान रोहित शर्मा के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा भी कोहली की तरह टेस्ट और टी20 क्रिकेट से पहले ही विदा ले चुके हैं।
कोहली ने आखिरी बार भारत के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था। उस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने मैच जिताने वाली शतकीय पारी खेली, जबकि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।