{"_id":"5afe8afa4f1c1bd4408b6123","slug":"when-rohit-sharma-gets-trolled-by-wife-ritika-after-spotted-in-hilarious-emoji-uniform-of-mi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस टीम से मिली सजा, देखते ही पत्नी ऋतिका ने सभी के सामने लिए मजे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस टीम से मिली सजा, देखते ही पत्नी ऋतिका ने सभी के सामने लिए मजे
Sat, 19 May 2018 02:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गुरुवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत हासिल हुई। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। मगर इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन द्वारा कप्तान रोहित शर्मा को सजा दी गई।
2 of 4
दरअसल, मुंबई इंडियंस टीम की ओर से जिम सेशन मिस करने वाले खिलाड़ी को अजीबोगरीब सजा दी जाती है। इसके तहत खिलाड़ी को इमोजी कैरेक्टर प्रिंट वाला जंप सूट पहनना होता है। इसे पहनकर ही खिलाड़ी बस, होटल यहां तक कि एयरपोर्ट में भी नजर आते हैं।
The boys flew to the Capital for our last league game and guess who donned the Emoji kit along with @ImRo45! 😂
रोहित शर्मा को भी जिम सेशन मिस करने के बाद यह सजा भुगतनी पड़ी। रोहित शर्मा को भी जिम सेशन मिस करने के बाद यह सजा भुगतनी पड़ी। इस दौरान रोहित शर्मा को इमोजी जंपसूट पहनने के लिए दिया गया। इस तस्वीर में रोहित अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद रोहित की वाइफ ऋतिका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर हिटमैन की यह तस्वीर शेयर कर मजेदार कैप्शन लिख डाला। ऋतिका ने लिखा, 'दिस वाज इनवाइटेबल'
रोहित शर्मा के अलावा टीम के सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन और गेंदबाज राहुल चहर भी इस ड्रेस में नजर आ चुके हैं। बता दें कि 'स्लो स्टार्टर' के नाम से मशहूर मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थे। मगर टीम ने शानदार वापसी करते हुए न सिर्फ अपने मैच जीते बल्कि प्लेऑफ की रेस को भी रोमांचक बना दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।