फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Why does Virat Kohli get more excited than the bowler when wickets fall? Indian batter gives reply

Champions Trophy: विकेट गिरने पर गेंदबाज से ज्यादा उत्साहित क्यों हो जाते हैं कोहली? विराट ने खुद दिया जवाब

Mon, 03 Mar 2025 07:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Mar 2025 07:05 PM IST
सार

भारतीय टीम का सफर चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक शानदार रहा है और टीम ने ग्रुप चरण में अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। भारत का सामना अब मंगलवार को सेमीफाइनल में वनडे विश्व कप की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया होगा। इस मुकाबले में कोहली से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद रहेगी।

विज्ञापन
Why does Virat Kohli get more excited than the bowler when wickets fall? Indian batter gives reply
विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर अधिक आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं। कोहली बल्लेबाजी के अलावा फील्डिंग के दौरान भी कई बार ज्यादा ही उत्साहित हो जाते हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई बार मीम्स भी बने हैं जिसमें दिखाया जाता है कि कोहली विकेट गिरने पर गेंदबाज से ज्यादा उत्तेजित हो जाते हैं। कोहली फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रहे हैं और उन्होंने इस बारे में जवाब दिया है कि वह मैदान पर इतने उत्साहित क्यों हो जाते हैं। 
विज्ञापन

वनडे में 300वां मैच खेलने वाले सातवें भारतीय बने थे कोहली 
कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में उतरते ही एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली थी। यह कोहली के वनडे करियर का 300वां मुकाबला था। कोहली से पहले भारत के छह खिलाड़ियों ने 300 या इससे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। इनमें शीर्ष पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज हैं। उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए हैं। दूसरे पायदान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने 347 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया। राहुल द्रविड़ (340) तीसरे, मोहम्मद अजहरुद्दीन (334) चौथे, सौरव गांगुली (308) पांचवें और युवराज सिंह (301) छठे पायदान पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली बोले- टीम के साथ हर पल का आनंद लेना चाहता हूं 
आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें कोहली से पूछा गया कि विकेट गिरने पर वह गेंदबाज से ज्यादा उत्साहित होकर जश्न क्यों मनाते हैं? इस पर कोहली ने कहा, मेरे लिए मैदान पर उतरकर खेलना हमेशा ही आनंद का विषय रहा है और आमतौर पर आप जीतने के लिए खेलने उतरते हो। मेरे लिए अगर विकेट गिर रहा है तो वह जीत के करीब बढ़ने का एक कदम है जो मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण चीज है। 
विज्ञापन

कोहली ने कहा, टीम के खेल में आपको 10 अन्य खिलाड़ियों के साथ ही काफी मेहनत करनी होती है। मैं टीम के साथ हर पल का आनंद लेना चाहता हूं और जश्न मनाना चाहता हूं जो जीत हासिल करने में मदद करती है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)


भारतीय टीम का सफर चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक शानदार रहा है और टीम ने ग्रुप चरण में अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। भारत का सामना अब मंगलवार को सेमीफाइनल में वनडे विश्व कप की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया होगा। इस मुकाबले में कोहली से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed