फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Will Rohit and Virat play domestic cricket after the South Africa series Captain Shubman Gill answered

Rohit-Virat: दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद घरेलू क्रिकेट खेलेंगे रोहित-विराट? कप्तान शुभमन गिल ने दिया जवाब

Sat, 25 Oct 2025 09:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 25 Oct 2025 09:06 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के बाद कप्तान शुभमन गिल ने रोहित और विराट के भविष्य पर बात की। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा कि दोनों न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट खेलेंगे या नहीं।

विज्ञापन
Will Rohit and Virat play domestic cricket after the South Africa series Captain Shubman Gill answered
विराट-रोहित - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में नौ विकेट से हरा दिया। हालांकि, मेजबानों ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। इस मैच में रोहित शर्मा (121*) और विराट कोहली (74*) ने 168 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई। मुकाबले के बाद कप्तान शुभमन गिल ने दोनों के भविष्य पर बात की। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा कि दोनों न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट खेलेंगे या नहीं।
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे रोहित-विराट?
रोहित और विराट अब केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, क्योंकि दोनों टेस्ट और टी20 प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में चर्चा है कि दोनों सीनियर खिलाड़ी दिसंबर में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा ले सकते हैं। इस पर जब कप्तान गिल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'अभी तक इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। दक्षिण अफ्रीका सीरीज में बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सीरीज के बीच थोड़ा गैप है, उस दौरान हम बात करेंगे कि खिलाड़ियों को कैसे मैच प्रैक्टिस में रखा जाए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का कार्यक्रम
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी। दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमश: 3 और 6 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होगी। दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमश: 14 और 18 जनवरी को खेला जाएगा। इन दोनों अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बीच घरेलू विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी। ऐसे में संभव है कि रोहित और विराट घरेलू क्रिकेट में उतरें ताकि लय बनाए रख सकें।
विज्ञापन

गिल ने की रोहित-विराट की सराहना
इससे पहले चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने भी कहा था कि सभी खिलाड़ियों को जब भी समय मिले, राज्य टीमों के लिए घरेलू टूर्नामेंट खेलना चाहिए। इसे कई लोगों ने रोहित और विराट के लिए सीधा संदेश माना था।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद गिल ने बताया कि कप्तान के तौर पर उनके लिए विराट और रोहित का साथ कितना अहम है। उन्होंने आगे कहा, 'दोनों के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का बहुत अनुभव है। उन्होंने भारत के लिए कई मैच जिताए हैं। कप्तान के रूप में मेरे लिए ये बहुत राहत की बात है कि मैं जब चाहूं रोहित भाई या विराट भाई से सलाह ले सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed