{"_id":"6ae22274015a983366084c51","slug":"wpl-mini-auction-who-is-uma-kashvi-youngest-player-in-the-wpl-history-know-career-and-profile-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं उमा काश्वी? डब्ल्यूपीएल नीलामी में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी, घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा है करियर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन हैं उमा काश्वी? डब्ल्यूपीएल नीलामी में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी, घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा है करियर?
Thu, 29 Oct 2026 06:05 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:05 AM IST
सार
उमा काश्वी ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए हुई मिनी नीलामी में इतिहास रच दिया। उमा डब्ल्यूपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनीं। उमा महज 15 साल की हैं और घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलती हैं। उमा को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा।
विज्ञापन
उमा काश्वी
- फोटो : X
विस्तार
उमा काश्वी ने बुधवार को कोच्चि में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन के लिए हुई मिनी नीलामी के दौरान इतिहास रच दिया। कर्नाटक की रहने वाली उमा को दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में उनके 10 लाख रुपये के आधार मूल्य पर टीम में शामिल किया। उमा इसके साथ ही डब्ल्यूपीएल इतिहास में नीलामी में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। उमा की उम्र 15 साल है और अब वह डब्ल्यूपीएल जैसे बड़े मंच पर अपना जलवा बिखेरते हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
काश्वी को लेकर शुरू हुई चर्चा
मिनी नीलामी में सोफी मोलिन्यूक्स सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाली खिलाड़ी बनीं। मोलिन्यूक्स के लिए यूपी वारियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाई। मोलिन्यूक्स का आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। भले ही नीलामी में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स सर्वाधिक दाम पर बिकीं, लेकिन काश्वी ने इतिहास रचकर सुर्खियां बटोरी। भारतीय क्रिकेट में भविष्य की चर्चा उमा काशवी को लेकर भी शुरू हो गई है।

𝗬𝗢𝗨𝗡𝗚𝗘𝗦𝗧 𝗣𝗟𝗔𝗬𝗘𝗥 𝗦𝗢𝗟𝗗 IN #TATAWPLAuction HISTORY 🙌 1️⃣5️⃣-year-old Uma Kashvi goes to @DelhiCapitals for INR 10 lakh! 💙 #TATAWPL https://t.co/rwIHfVA9e7
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) October 28, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
वैभव से मेल खाती है काश्वी की कहानी
उमा काश्वी का जन्म 9 अप्रैल 2011 को हुआ था। खास बात यह है कि उनका जन्म भारत की 2011 विश्व कप जीत के ठीक एक सप्ताह बाद हुआ था। अब 15 साल की उम्र में उन्होंने हरियाणा की दीया यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दीया पिछले साल 16 साल की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनी थीं। काश्वी की यह उपलब्धि वैभव सूर्यवंशी की कहानी से मेल खाती है। वैभव का जन्म भी 2011 में ही हुआ था और उन्होंने बेहद कम उम्र में आईपीएल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया था। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें सिर्फ 13 साल की उम्र में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदकर सभी को चौंका दिया था। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। अब डब्ल्यूपीएल में ये उपलब्धि काश्वी ने अपने नाम कर ली है। अब भारतीय क्रिकेट में एक दिलचस्प संयोग देखने को मिल रहा है। पुरुष क्रिकेट में 2011 बैच का चेहरा वैभव सूर्यवंशी बनकर उभरे हैं, जबकि महिला क्रिकेट में उमा काश्वी ने वही भूमिका निभानी शुरू कर दी है।

Youngest player in the WPL history and ready to make some headlines 🥵 Uma Kashvi, Dilli mein aapka swagat hai 💙❤️ https://t.co/aITT4i4tZY
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 28, 2026
काश्वी का करियर
कर्नाटक के लिए काश्वी बतौर ऑलराउंडर खेलती हैं। उमा काश्वी दाएं हाथ की बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। हाल ही में उन्होंने बीसीसीआई विमेंस अंडर-15 टूर्नामेंट में 172 के शानदार औसत से 516 रन बनाने के बाद सुर्खियां बटोरी थीं। इस प्रदर्शन में एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। उन्होंने कर्नाटक की अंडर-15 टीम की कप्तानी की और महारानी ट्रॉफी में बेंगलुरु ब्लास्टर्स की कमान संभाली है।

कितनी उम्र से खेलना शुरू किया क्रिकेट
काश्वी ने सात साल की उम्र में अपने घर के करीब एक अकादमी में दाखिला लिया और क्रिकेट का कहकरा सीखना शुरू किया। वह लगातार सफलता की सीढ़िंयां चढ़ती गईं और महज 15 साल की उम्र में महिला प्रीमियर लीग में एंट्री करके इतिहास रच दिया है। फिलहाल काश्वी कर्नाटक अंडर 19 टीम का हिस्सा हैं।