{"_id":"6ae2ca6dac0e74d71804f7ea","slug":"lockie-ferguson-ruled-out-of-final-two-t20is-against-india-with-calf-injury-matt-fisher-named-replacement-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड को झटका! भारत के खिलाफ आखिरी दो मैचों से बाहर हुआ यह गेंदबाज; क्या वनडे में होगी वापसी?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड को झटका! भारत के खिलाफ आखिरी दो मैचों से बाहर हुआ यह गेंदबाज; क्या वनडे में होगी वापसी?
Thu, 29 Oct 2026 09:54 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:54 AM IST
सार
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन पिंडली की चोट के कारण भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है। मैट हेनरी भी चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर हैं। कोच रॉब वाल्टर को दोनों के वनडे सीरीज तक फिट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
फर्ग्यूसन और हेनरी
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन पिंडली की चोट के कारण आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उन्हें पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने फर्ग्यूसन की जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया है। भारत सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। चौथा टी20 मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाना है।
विज्ञापन
Trending Videos
फर्ग्यूसन और न्यूजीलैंड टीम
- फोटो : ANI
फर्ग्यूसन की पिंडली में लगी चोट
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को बताया कि फर्ग्यूसन को हेग्ले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 के दौरान दाहिनी पिंडली में दर्द महसूस हुआ था। इसके बाद कराए गए स्कैन में हल्का मांसपेशियों का खिंचाव सामने आया। उन्हें वापसी के लिए लगभग एक सप्ताह और आराम की जरूरत होगी।
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, 'लोकी और मैट के चोटिल होने से हम निराश हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चोटें खेल का हिस्सा हैं, लेकिन जब आपको मुकाबलों से बाहर होना पड़ता है तो निराशा होती ही है।' वाल्टर ने उम्मीद जताई कि दोनों गेंदबाज चार नवंबर से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में खेल सकेंगे।

मैट हेनरी
- फोटो : ANI
मैट हेनरी भी चोट से परेशान
न्यूजीलैंड के एक और तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी टी20 सीरीज से बाहर हैं। दूसरे मुकाबले के दौरान उनकी दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में दर्द हुआ था। स्कैन में उन्हें भी हल्का खिंचाव होने की पुष्टि हुई है। उनके ठीक होने में एक से दो सप्ताह लग सकते हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, हेनरी को पहले से तय कार्यभार प्रबंधन के तहत वनडे सीरीज के लिए टीम में लौटना था। चोट के बावजूद वह वनडे सीरीज के लिए तय कार्यक्रम के अनुसार वापसी की राह पर हैं। वाल्टर ने कहा, 'मैट को बाकी टी20 मुकाबलों से पहले ही आराम दिया जाना था, ताकि वह गर्मियों के व्यस्त कार्यक्रम के लिए तैयार रह सकें। हमें उम्मीद है कि वह वनडे सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे।'

फर्ग्यूसन
- फोटो : ANI
फिशर को मौका, जेमीसन भी वनडे सीरीज के लिए तैयार
टी20 टीम में गेंदबाजी कवर के तौर पर वेलिंगटन पहुंचे मैट फिशर अब सीरीज के बाकी मुकाबलों में फर्ग्यूसन की जगह लेंगे। उनकी जगह न्यूजीलैंड ए टीम में तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को शामिल किया गया है, जो भारत ए के खिलाफ दूसरे मैच में खेलेंगे। वहीं, काइल जेमीसन तय कार्यभार प्रबंधन के तहत वेलिंगटन में ही रहेंगे और शनिवार को कैंटरबरी के लिए फोर्ड ट्रॉफी का मुकाबला खेल सकते हैं। इसके बाद वह सोमवार को न्यूजीलैंड की टीम से जुड़ेंगे। वाल्टर ने कहा कि फर्ग्यूसन ईडन पार्क में घरेलू दर्शकों के सामने खेलने को लेकर उत्साहित थे, लेकिन अब उनका ध्यान वनडे सीरीज तक फिट होने पर है।