फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Two Office Workers Caught Watching South Africa vs Australia Test Hilariously Pretend to Work

वायरल वीडियो: ऑफिस में बैठकर देख रहे थे दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट, बड़े पर्दे पर दिखे तो करने लगे काम!

Thu, 29 Oct 2026 11:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Oct 2026 11:56 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट के दौरान केपटाउन में दो ऑफिस कर्मचारियों का वीडियो वायरल हो गया। मैच देखते हुए कैमरे में कैद होने और स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर खुद को देखने के बाद दोनों कंप्यूटर पर काम करने का नाटक करने लगे। कमेंटेटर की मजेदार प्रतिक्रिया ने इस पल को और दिलचस्प बना दिया।

विज्ञापन
Two Office Workers Caught Watching South Africa vs Australia Test Hilariously Pretend to Work
मैच देखते दोनों ऑफिस कर्मचारी - फोटो : Twitter

विस्तार

केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के दौरान दो ऑफिस कर्मचारियों का मजेदार वीडियो वायरल हो गया। दोनों अपने ऑफिस से मैच का आनंद ले रहे थे, लेकिन जैसे ही स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर खुद को देखा, तुरंत कंप्यूटर की ओर मुड़कर काम करने का नाटक करने लगे। कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।

विज्ञापन
Trending Videos

स्टेडियम की स्क्रीन पर दिखे तो बदल गया अंदाज
यह मजेदार घटना मंगलवार, 27 अक्तूबर को केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के दौरान हुई। दोनों कर्मचारी ऐसे ऑफिस में काम करते दिखाई दिए, जहां से क्रिकेट मैदान नजर आता था। ऐसे में वे अपनी कुर्सियों पर बैठे-बैठे मैच पर नजर रख रहे थे।

इसी दौरान प्रसारण कैमरों का रुख उनकी ओर हुआ और दोनों स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर दिखाई देने लगे। जैसे ही कर्मचारियों की नजर स्क्रीन पर पड़ी, उनका अंदाज अचानक बदल गया। दोनों तुरंत अपने कंप्यूटर मॉनिटर की तरफ मुड़े और इस तरह काम करने लगे, मानो ईमेल और स्प्रेडशीट में ही उनकी पूरी दिलचस्पी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंटेटर भी नहीं रोक पाए हंसी
मैच देखने से काम करने का नाटक करने तक का यह बदलाव इतना मजेदार था कि कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'माफ करना दोस्तों!' इसके बाद इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। क्रिकेट प्रशंसकों को दोनों कर्मचारियों की प्रतिक्रिया काफी मजेदार लगी। ऑफिस के दौरान मैच पर नजर रखना कई लोगों के लिए जाना-पहचाना अनुभव हो सकता है, लेकिन हजारों दर्शकों के सामने स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर पकड़े जाना उनके लिए अलग ही स्थिति थी।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला
एक तरफ दोनों कर्मचारियों ने अपने अंदाज से दर्शकों को हंसाया, वहीं मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला चल रहा था। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। निर्णायक टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 82.3 ओवर में 329 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने छह विकेट गंवाए थे और वह दक्षिण अफ्रीका से केवल एक रन पीछे था।  ऐसे में जहां मैदान पर मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ था, वहीं मैदान के बाहर दो कर्मचारियों की मैच देखने की कोशिश और पकड़े जाने पर काम का नाटक करने का अंदाज चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed