फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India vs New Zealand 4th T20I: Ishan Kishan Practices in Nets, Gautam Gambhir Guides Vaibhav Sooryavanshi

चौथे टी20 में ईशान की होगी वापसी?: नेट्स पर बहाया पसीना, वैभव को बैटिंग के गुर सिखाते दिखे गंभीर; देखें फोटोज

Thu, 29 Oct 2026 01:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Oct 2026 01:05 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 से पहले बीसीसीआई ने ऑकलैंड में टीम इंडिया के अभ्यास की तस्वीरें साझा कीं। इनमें ईशान किशन बल्लेबाजी करते दिखे, जिससे प्लेइंग-11 में उनकी वापसी के कयास लग रहे हैं। गौतम गंभीर वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के गुर सिखाते नजर आए। भारत सीरीज में 3-0 से आगे है।

विज्ञापन
India vs New Zealand 4th T20I: Ishan Kishan Practices in Nets, Gautam Gambhir Guides Vaibhav Sooryavanshi
ईशान और वैभव - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा। यह मुकाबला 30 अक्तूबर को खेला जाएगा। मैच से पहले बीसीसीआई ने ऑकलैंड से प्रैक्टिस की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में ईशान किशन भी बल्लेबाजी अभ्यास करते दिख रहे हैं। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि उनकी अगले टी20 में प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और शिवम दुबे भी बल्लेबाजी अभ्यास करते दिखे। भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos

बीसीसीआई ने तस्वीरें साझा कीं
बीसीसीआई ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'ईडन पार्क, ऑकलैंड। चौथे टी20 से पहले मैच रेडी होते हुए खिलाड़ी।' तस्वीरों में तिलक शॉट्स लगाते दिख रहे हैं। वहीं, कोच गौतम गंभीर वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के गुर सिखाते दिखे। नेट्स के दौरान वैभव ईशान किशन के साथ मस्ती मजाक भी करते दिखे। वहीं, ईशान भी खुलकर शॉट्स खेलते दिखे। 

तस्वीरों में तिलक और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के साथ सुकून के कुछ पल बिताते दिखे। वहीं, शिवम दुबे बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी का अभ्यास करते दिखे। कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और मयंक यादव भी गेंदबाजी अभ्यास करते दिखे। वहीं, कोच गंभीर और मोर्ने मोर्कल टीम हडल में खिलाड़ियों से कुछ बोलते भी दिखे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

ऑकलैंड में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
ऑकलैंड के ईडन पार्क पर भारतीय टीम ने कुल तीन मुकाबले खेले हैं और सभी में टीम इंडिया को जीत मिली है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अपना पहला मुकाबला साल 2019 में खेला था, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था। इसके बाद 2020 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के अपने दौरे पर ईडन पार्क में दो मैच खेले और दोनों में ही जीत दर्ज की थी। एक मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, तो दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed