{"_id":"6a83f5730c772af325031aa6","slug":"eng-vs-pak-babar-azam-ruled-out-of-the-first-test-against-england-who-will-captain-team-suspense-remains-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs PAK 1st Test: बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर, कौन करेगा कप्तानी? सस्पेंस बरकरार","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ENG vs PAK 1st Test: बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर, कौन करेगा कप्तानी? सस्पेंस बरकरार
Tue, 18 Aug 2026 11:37 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:37 AM IST
सार
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे। ऐसे में अब पाकिस्तान के अस्थाई टेस्ट कप्तान को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का एलान करते हुए किसी को उपकप्तान नहीं बनाया था। ऐसे में अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कौन कमान संभालेगा, इसको लेकर संशय है।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी, जिससे पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। हाथ में चोट के कारण कप्तान बाबर आजम सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल सकेंगे। सोमवार को 'टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट' की एक रिपोर्ट में कहा गया कि पहले टेस्ट में बाबर के न खेलने की वजह से यह सवाल उठ गया है कि टीम की कप्तानी कौन करेगा।
विज्ञापन
बाबर को कैसे लगी चोट?
'टेलीकॉम एशिया डॉट नेट' के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, 'शनिवार को एक प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट इलेवन टूर मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए तेज गेंदबाज मैनी लम्सडेन की एक गेंद बाबर के दाहिने हाथ पर लग गई।' बाबर आजम एहतियातन पांच रन बनाकर चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए, जिससे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उनके खेलने पर शक पैदा हो गया। बाबर ने नेट्स में नहीं, बल्कि सिर्फ थ्रो-डाउन के जरिए थोड़ी-बहुत बल्लेबाजी की है।

शान मसूद को फिर मिलेगी जिम्मेदारी?
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, 'बाबर ने हाथ में दर्द की शिकायत की है। इसलिए इस बात की बहुत कम संभावना है कि वे बुधवार को मैदान पर उतरेंगे। उनकी गैर-मौजूदगी में शान मसूद या सलमान आगा में से कोई एक टीम की कप्तानी करेगा, लेकिन अंतिम फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ही लेंगे।' रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान आगा पाकिस्तान के टी20 कप्तान हैं, लेकिन उन्हें लंबे फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करने का कोई अनुभव नहीं है, इसलिए संभावना है कि मसूद को यह जिम्मेदारी मिल सकती है।

हेडिंग्ले में खेला जाएगा पहला टेस्ट
हेडिंग्ले में इतिहास और इंग्लैंड का हालिया फॉर्म दोनों ही पाकिस्तान के खिलाफ हैं। पाकिस्तान ने मेजबान टीम के खिलाफ 10 टेस्ट मुकाबलों में से पाकिस्तान ने सिर्फ एक जीता है और छह में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एक टेस्ट मैच खेला था और साल 2010 में वह मैच जीता था। मेजबान इंग्लैंड ने इस मैदान पर पिछले छह टेस्ट मैच जीते हैं और इस वेन्यू पर उन्हें आखिरी हार 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी।