IND vs ENG: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, इस अनकैप्ड ऑलराउंडर को मिला मौका; रूट भी शामिल
भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम का एलान हो गया है। इस टीम में जेम्स कोल्स को पहली बार मौका मिला, जबकि कई अनुभवी खिलाड़ी टीम में लौटे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के खिलाफ इस महीने खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के पुरुष चयनकर्ताओं ने 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए हैरी ब्रूक को इंग्लैंड की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में पहली बार ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को जगह मिली है। इससे पहले उन्हें भारत के खिलाफ इंग्लैंड की T20I टीम में शामिल किया गया था। वहीं, जोश टंग भी टीम में शामिल हैं, हालांकि उन्हें अब तक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका नहीं मिला है। तेज गेंदबाजी की बात करें तो गस एटकिंसन और साकिब महमूद की टीम में वापसी हुई है।
भारत और इंग्लैंड के बीच यह तीन मैचों की वनडे सीरीज मंगलवार 14 जुलाई को एजबेस्टन में शुरू होगी। इसके बाद अगले दो मुकाबले सोफिया गार्डन्स और लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जाएंगे।
इंग्लैंड बनाम भारत वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
- भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई को एजबेस्टन में होने वाले पहले वनडे मैच से होगी।
- इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा।
- तीसरा मैच 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा।
- वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच एक जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसके लिए श्रेयस अय्यर की अगुआई कर रहे है।
| तारीख | भारतीय समयानुसार | मैच | स्थान |
| 14 जुलाई | दोपहर 3:30 बजे | पहला वनडे | एजबेस्टन |
| 16 जुलाई | शाम 5:30 बजे | दूसरा वनडे | सोफिया गार्डन्स |
| 19 जुलाई | दोपहर 3:30 बजे | तीसरा वनडे | लॉर्ड्स |
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।