पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   AB de Villiers Questions Team India Handling of Vaibhav Sooryavanshi India vs England T20 Series

AB de Villiers on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव को कब मिलेगा मौका? डिविलियर्स ने भारतीय टीम के फैसले पर उठाए सवाल

Fri, 03 Jul 2026 11:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Jul 2026 11:24 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिए जाने पर टीम इंडिया के टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद युवा बल्लेबाज को आयरलैंड सीरीज में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतार देना चाहिए था।

विज्ञापन
AB de Villiers Questions Team India Handling of Vaibhav Sooryavanshi India vs England T20 Series
डिविलियर्स का बयान - फोटो : Twitter

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लगातार प्लेइंग-11 से बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस युवा बल्लेबाज को आयरलैंड दौरे पर ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका मिल जाना चाहिए था। वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन अब तक वह सिर्फ बेंच पर बैठे नजर आए हैं। आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन

'आखिर वैभव को कब मौका मिलेगा?'
 
  • अपने यूट्यूब चैनल पर डिविलियर्स ने टीम मैनेजमेंट के फैसले पर असहमति जताते हुए कहा, 'आखिर वैभव सूर्यवंशी को कब मौका मिलेगा? मुझे लगा था कि आयरलैंड सीरीज उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव लेने का सबसे अच्छा अवसर थी। दुर्भाग्य से उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।'
  • उन्होंने आगे कहा, 'मैं रेयान टेन डेशकाटे की इस बात से सहमत नहीं हूं कि सूर्यवंशी को भी दूसरे खिलाड़ियों की तरह पूरी प्रक्रिया से गुजरना चाहिए। आईपीएल में जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने किया, उसके बाद समय आ गया था कि उन्हें सीधे चुनौतीपूर्ण माहौल में उतारा जाए, खासकर आयरलैंड जैसी टीम के खिलाफ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रेयान टेन डेशकाटे ने क्या कहा था?
आयरलैंड सीरीज के दौरान भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने कहा था कि वैभव को अपने मौके का इंतजार करना होगा। उनके मुताबिक टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन के साथ निष्पक्ष रहना चाहता था, क्योंकि उन्होंने इसी साल भारत को टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि अब संजू सैमसन लगातार तीन पारियों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं, जिससे वैभव को मौका देने की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन

आईपीएल में मचाया था धमाल
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़कर भी सुर्खियां बटोरी थीं। यही वजह है कि क्रिकेट विशेषज्ञ लगातार उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

टीम इंडिया को दी सलाह
डिविलियर्स ने भारत की हालिया फॉर्म पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया को अभी काफी काम करने की जरूरत है। उसे फिर से खुद को संभालना होगा और ब्रिटेन की परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति तैयार करनी होगी। वहां बल्लेबाजी आईपीएल जैसी नहीं होती। हर मैच में 250 या 260 रन नहीं बनते। कई बार 140 या 160 रन का स्कोर भी जीत के लिए काफी होता है।' भारत को हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया। अब दोनों टीमें 4 जुलाई को मैनचेस्टर में दूसरे टी20 में आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed