{"_id":"6a46311e18c196b60a0f419b","slug":"womens-t20-world-cup-2026-semifinal-england-vs-south-africa-head-to-head-record-stats-playing-condition-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs SA Semifinal: द. अफ्रीका पर फिर भारी पड़ेगा इंग्लैंड? सेमीफाइनल में होगी जोरदार टक्कर; कौन पड़ेगा भारी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ENG vs SA Semifinal: द. अफ्रीका पर फिर भारी पड़ेगा इंग्लैंड? सेमीफाइनल में होगी जोरदार टक्कर; कौन पड़ेगा भारी
Thu, 02 Jul 2026 03:10 PM IST
शिवम गर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:10 PM IST
सार
महिला टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत आज होगी। टी20 फॉर्मेट में भले ही इंग्लैंड का पलड़ा भारी है, लेकिन नॉकआउट मैचों का इतिहास दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में रहा है।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच गुरुवार यानी आज देर रात 11 बजे से लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाना है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में मेजबान टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बोलबाला रहा है।
विज्ञापन
आंकड़ों में इंग्लैंड का पूरी तरह से दबदबा
टी20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 23 मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि सिर्फ 5 मैचों में प्रोटियाज टीम को जीत नसीब हुई है। यानी इस फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड का पूरी तरह से दबदबा रहा है।
विज्ञापन
नॉकआउट मुकाबलों का इतिहास दे रहा प्रोटियाज टीम को उम्मीद
हालांकि, साल 2023 में खेले गए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को धूल चटाई थी। वहीं, 2025 में हुए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भी इंग्लिश टीम दक्षिण अफ्रीका से पार नहीं पा सकी थी। दक्षिण अफ्रीका अपने इसी प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
विजयी रथ पर सवार इंग्लिश टीम
इंग्लैंड ने इस विश्व कप में अब तक शानदार क्रिकेट खेली है। ग्रुप स्टेज के पांचों मुकाबले जीतकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। बल्लेबाजी में डैनी व्याट-हॉज का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। वह 5 मुकाबलों में 94 की औसत और 153 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 282 रन बना चुकी हैं। वहीं, गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुई हैं।
'ग्रुप ऑफ डेथ' को पार कर आई दक्षिण अफ्रीका
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने 'ग्रुप ऑफ डेथ' को पार करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। टीम की ओर से मारिजान कैप का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है। वहीं, बल्लेबाजी में ताजमिन ब्रिट्स एक शतक समेत 3 मुकाबलों में 174 रन बना चुकी हैं और दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रही हैं।
कैप ने टीम की तरफ से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा 7 विकेट निकाले हैं। नई गेंद से शबनिम इस्माइल अपनी छाप छोड़ने में सफल रही हैं। हालांकि, टीम की कप्तान एल. वोल्वार्ड्ट का बल्ला अब तक पूरी तरह से खामोश नजर आया है। वोल्वार्ड्ट ने 5 पारियों में 117 रन बनाए हैं। सेमीफाइनल में टीम को उनसे दमदार प्रदर्शन की आस होगी।