पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shah Rukh Khan Unveils Knight Riders Cricket Ground in Los Angeles, Thanks Jay Shah and ICC

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का कौन-सा सपना हुआ साकार? जय शाह और ICC का जताया आभार; लॉस एंजिलिस से जुड़ा मामला

Thu, 02 Jul 2026 09:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 Jul 2026 09:07 AM IST
सार

शाहरुख खान ने लॉस एंजिलिस में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड के उद्घाटन की घोषणा की। उन्होंने इसे अपने सपने का साकार होना बताया और ICC चेयरमैन जय शाह व CEO संजोग गुप्ता का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। यह मैदान LA नाइट राइडर्स का नया घरेलू मैदान होगा और अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Unveils Knight Riders Cricket Ground in Los Angeles, Thanks Jay Shah and ICC
शाहरुख खान - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने लॉस एंजिलिस में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड के उद्घाटन की घोषणा की। इस मौके पर शाहरुख ने इसे अपने सपने का साकार होना बताया और आईसीसी चेयरमैन जय शाह तथा आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) संजोग गुप्ता का विशेष धन्यवाद किया।
विज्ञापन

शाहरुख ने सोशल मीडिया पर किया एलान
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, टजो एक सपने के रूप में शुरू हुआ था, वह आज हकीकत बन गया। लॉस एंजिलिस के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में आप सभी का स्वागत है।' उन्होंने कहा कि यह सिर्फ क्रिकेट खेलने का मैदान नहीं है, बल्कि मनोरंजन, परिवारों और ऐसी यादें बनाने की जगह है जो हमेशा साथ रहेंगी।

जय शाह और आईसीसी का जताया आभार
शाहरुख ने इस परियोजना को सफल बनाने में सहयोग के लिए आईसीसी चेयरमैन जय शाह का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि इस पूरे सफर में जय शाह का सहयोग बेहद अहम रहा। इसके अलावा उन्होंने आईसीसी और उसके सीईओ संजोग गुप्ता का भी आभार जताया, जिन्होंने इस पहल को पूरा समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट प्रशंसकों को दिया खास संदेश
शाहरुख खान ने कहा कि यह स्टेडियम सिर्फ लॉस एंजिलिस के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों और पूरे नाइट राइडर्स परिवार के लिए है। उन्होंने अपने मशहूर संदेश 'बिलीव इन पर्पल एंड गोल्ड' के साथ फैंस का स्वागत किया और लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के नए घर का हिस्सा बनने की अपील की।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


विज्ञापन

क्या है नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड?
नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड लॉस एंजिलिस में तैयार किया गया नया क्रिकेट परिसर है। इसका उद्देश्य अमेरिका में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को मजबूत करना और खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय समुदाय को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह मैदान मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में हिस्सा लेने वाली लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स (LAKR) टीम का नया घरेलू मैदान होगा।

अमेरिका में तेजी से बढ़ रहा क्रिकेट
फीफा विश्व कप और ओलंपिक की तरह अब अमेरिका में भी क्रिकेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 2024 में टी20 विश्व कप की मेजबानी के बाद देश में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार निवेश हो रहा है। ऐसे में लॉस एंजिलिस में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण अमेरिका में क्रिकेट के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed