{"_id":"6a45554475c53f583b0369e4","slug":"west-indies-legend-courtney-walsh-appointed-as-zimbabwe-team-bowling-coach-carrer-and-details-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zimbabwe Cricket: वेस्टइंडीज के दिग्गज कोर्टनी वॉल्श जिम्बाब्वे के गेंदबाजी कोच बने, जानें कैसा रहा है करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Zimbabwe Cricket: वेस्टइंडीज के दिग्गज कोर्टनी वॉल्श जिम्बाब्वे के गेंदबाजी कोच बने, जानें कैसा रहा है करियर
Wed, 01 Jul 2026 11:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:28 PM IST
सार
जिम्बाब्वे क्रिकेट में बड़ा बदलाव हुआ है। वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज कोर्टनी वॉल्श को जिम्बाब्वे सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया है।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे क्रिकेट
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज कोर्टनी वॉल्श को जिम्बाब्वे सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कहा कि उसने ब्लेसिंग न्गोंडो की अध्यक्षता वाली क्रिकेट कमेटी की सिफारिशों को मान लिया है, जिसमें मुख्य कोच जस्टिन सैमंस के नेतृत्व में सीनियर पुरुष टीम के सहयोगी स्टाफ को बनाए रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन तवेंग्वा मुकुहलानी ने कहा, 'हमारा मानना है कि वे अनुभव, विशेषज्ञता, निरंतरता और नए नजरिए का एक मजबूत मेल दिखाते हैं जो हमारी नेशनल टीमों और प्लेयर पाथवे स्ट्रक्चर में हमारे रणनीतिक मकसद को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।' कोर्टनी वॉल्श लंबे समय से कोचिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे के गेंदबाजी कंसल्टेंट के तौर पर काम किया था। जिम्बाब्वे ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची थी। वॉल्श के नेतृत्व में जिम्बाब्वे की गेंदबाजी में प्रभावी बदलाव आया है। इसी वजह से उन्हें कंसल्टेंट की जगह अब पूर्णकालिक कोच की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने समय के दिग्गज गेंदबाज रहे वॉल्श
वॉल्श सितंबर 2016 से तीन साल के करार पर बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच के तौर पर काम कर चुके हैं। चंडिका हथुरुसिंघा के इस्तीफे के बाद फरवरी 2018 में उन्हें अंतरिम मुख्य कोच बनाया गया था। अक्तूबर 2020 में, उन्हें वेस्टइंडीज महिला टीम का मुख्य कोच बनाया गया था, लेकिन 2023 टी20 विश्व कप के बाद उनका करार आगे नहीं बढ़ाया गया। कोर्टनी वॉल्श का नाम क्रिकेट इतिहास के दिग्गज तेज गेंदबाज के रूप में लिया जाता है। वॉल्श ने 1984 से 2001 के बीच खेले 132 टेस्ट मैचों में 519 विकेट लिए थे। टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले वह पहले गेंदबाज बने थे। वॉल्श के नाम 205 वनडे में 227 विकेट दर्ज हैं।