पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India to tour Sri Lanka in August 2026 to play a two-match Test series, which is a part of the ICC WTC

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया; जानें कब-कब होंगे मुकाबले

Thu, 02 Jul 2026 03:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 Jul 2026 03:46 PM IST
सार

भारतीय टीम अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की तारीखों का एलान हो चुका है। पहला गॉल में 15 से 19 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त को सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से भारतीय टीम के लिए अहम सीरीज है।

विज्ञापन
India to tour Sri Lanka in August 2026 to play a two-match Test series, which is a part of the ICC WTC
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच (दूसरा दिन) - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय टीम अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की तारीखों का एलान हो चुका है। पहला गॉल में 15 से 19 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त को सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से भारतीय टीम के लिए अहम सीरीज है।
विज्ञापन

 

भारतीय टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेला था और जीता था। हाल फिलहाल में भारत का टेस्ट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। इसी वजह से टीम विश्व टेस्ट चैंपियशिप अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका की टीम भारत से एक स्थान नीचे छठे स्थान पर है। भारत को 2027 में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे टेस्ट मैचों में से अधिकतर मैच जीतने जरूरी हैं। 
 

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 अंकतालिका

रैंक टीम मैच जीत हार ड्रॉ टाई नो रिजल्ट अंक जीत प्रतिशत (PCT)
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 0 0 84 87.50
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 0 0 36 75.00
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 0 1 0 52 72.22
4 बांग्लादेश 4 2 1 0 1 0 28 58.33
5 भारत 9 4 4 0 1 0 52 48.15
6 श्रीलंका 3 1 1 0 1 0 16 44.44
7 इंग्लैंड 13 4 8 0 1 0 38 24.36
8 वेस्टइंडीज 9 1 7 0 1 0 16 14.81
9 पाकिस्तान 4 1 3 0 0 0 4 8.33
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत 2017 के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। इससे पहले दोनों क्रिकेट बोर्ड इस दौरे में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी जोड़ने की संभावना पर चर्चा कर चुके थे। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की ओर से जारी आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में टी20 सीरीज का कोई जिक्र नहीं किया गया। ऐसे में फिलहाल केवल दो टेस्ट मैचों की सीरीज ही तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड
दोनों टीमें अब तक 46 टेस्ट में आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से भारत ने 22 टेस्ट जीते हैं, जबकि सात टेस्ट में जीत मिली है। 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।  भारत 2017 के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। इससे पहले दोनों क्रिकेट बोर्ड इस दौरे में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी जोड़ने की संभावना पर चर्चा कर चुके थे। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की ओर से जारी आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में टी20 सीरीज का कोई जिक्र नहीं किया गया। ऐसे में फिलहाल केवल दो टेस्ट मैचों की सीरीज ही तय मानी जा रही है।

दोनों टीमें पिछली बार इस प्रारूप में 2021/22 में आमने-सामने आई थीं। तब भारत ने श्रीलंका को 2-0 से हरया था। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछली लगातार पांच टेस्ट सीरीज जीती हैं। ऐसे में टीम इंडिया की नजर जीत का पंजा लगाने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed