IND vs ENG Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 बेनतीजा रहा, बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका खेल
{"_id":"6a452db035de62e2de08b779","slug":"ind-vs-eng-t20-live-score-india-vs-england-1st-t20i-match-riverside-ground-scorecard-result-updates-in-hindi-2026-07-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 बेनतीजा रहा, बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका खेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 02 Jul 2026 12:50 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:50 AM IST
खास बातें
IND vs ENG 1st T20i 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम की पारी पूरी हो गई थी। लेकिन इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी और मैच बेनतीजा रहा।
विज्ञापन
रिवरसाइड ग्राउंड
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:50 AM, 02-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: मैच बेनतीजा रहा
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बेनतीजा रहा। बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी और अंतत: मैच को रद्द करना पड़ा। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत ने अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 189 रन बनाए। भारत की पारी जब खत्म होने वाली थी तभी बारिश शुरू हो गई थी। इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले बारिश तेज हो गई जिससे मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।12:43 AM, 02-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: ओवरों में होगी कटौती
इंग्लैंड की पारी अब तक शुरू नहीं हो सकी है। डरहम में बारिश अभी रुकी नहीं है। भारत ने इंग्लैंड को 190 रनों का लक्ष्य दिया है, लेकिन अब यह तय है कि ओवरों में कटौती की जाएगी। भारतीय समयानुसार, पांच ओवर का मैच कराने के लिए कटऑफ टाइम रात 1:25 है। अगर तब तक मैच नहीं शुरू हो सका तो इसे रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
12:29 AM, 02-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: बारिश अब भी जारी
डरहम में बारिश अभी भी जारी है और इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो पा रही है। यहां से ओवरों में कटौती भी शुरू हो गई है। हालांकि, पांच ओवर का खेल कराने के लिए अभी काफी समय है।11:59 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: बारिश के कारण देरी
बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू होने में देरी हो रही है। मैदान का कुछ हिस्सा कवर्स से ढका हुआ है। भारत की पारी खत्म हो चुकी है और टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 190 रनों का लक्ष्य दिया है।11:44 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत की पारी समाप्त
भारत ने पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को 190 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 189 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़े। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने छह रन के अंदर संजू सैमसन और ईशान किशन के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अभिषेक और श्रेयस ने पारी को संभाला।भारत के लिए श्रेयस ने 47 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए। वहीं, अभिषेक ने 24 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा शिवम दुबे 21 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा 13 और अक्षर पटेल तीन रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके, जबकि आदिल राशिद और सैम करन को एक-एक विकेट मिला।
11:30 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत को पांचवां झटका
भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में पांचवां झटका लगा है। श्रेयस शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन साकिब महमूद ने उन्हें अपना शिकार बनाया। श्रेयस 47 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:14 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: श्रेयस का पचासा
कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 38 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। श्रेयस का साथ देने के लिए शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं।11:09 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: तिलक वर्मा आउट
भारत को तिलक वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा है। तिलक साकिब महमूद की गेंद पर लियाम डॉवसन को कैच थमा बैठे। तिलक 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए।11:00 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत के 100 रन पूरे
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत के लिए श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।10:41 PM, 01-Jul-2026