पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Rahul Dravid's Son Samit Impresses With 360-Degree Batting in KSCA T20 Trophy, Video Goes Viral

टीम इंडिया को मिला नया 360 डिग्री प्लेयर?: इस दिग्गज क्रिकेटर का है बेटा! वीडियो देख उस खिलाड़ी की आ जाएगी याद

Thu, 02 Jul 2026 02:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 Jul 2026 02:52 PM IST
सार

राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने केएससीए टी20 ट्रॉफी में 23 गेंदों पर 32 रन की आकर्षक पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं। उनकी 360 डिग्री बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने रोमांचक मुकाबले में हुबली टाइगर्स को 2 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया।

विज्ञापन
Rahul Dravid's Son Samit Impresses With 360-Degree Batting in KSCA T20 Trophy, Video Goes Viral
समित द्रविड़ - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वजह है केएससीए टी20 ट्रॉफी में उनकी शानदार बल्लेबाजी। इस टूर्नामेंट के दौरान उनकी एक पारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मैदान के चारों ओर बेहतरीन शॉट्स लगाए। इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें 360 डिग्री प्लेयर कहकर पुकारना शुरू कर दिया है। 20 वर्षीय समित ने मैदान के हर कोने में आकर्षक शॉट लगाए, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

360 डिग्री बल्लेबाजी का वीडियो हुआ वायरल
एक जुलाई को केएससीए टी20 ट्रॉफी में कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में समित द्रविड़ ने 23 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें छह शानदार चौके शामिल रहे। उन्होंने बैकफुट कट, पुल शॉट, कवर ड्राइव और लॉफ्टेड ड्राइव जैसे कई आकर्षक शॉट खेले। उनकी टाइमिंग और शॉट चयन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 रन की साझेदारी से टीम को दिलाई मजबूत शुरुआत
समित ने रोहन पाटिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की अहम साझेदारी की। इसके बाद रोहन पाटिल ने 38 गेंदों पर 64 रन और प्रवीण दुबे ने 28 गेंदों पर 51 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 203/7 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अंत में शिवराज ने केवल 7 गेंदों में 23 रन बनाकर तेजी से रन जोड़े।
 
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में दो रन से मिली जीत
204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुबली टाइगर्स ने आखिरी गेंद तक मुकाबला जीवंत रखा। मानवंथ कुमार ने सिर्फ 22 गेंदों में 60 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि शिवकुमार रक्षित ने 41 और अनीश्वर गौतम ने 34 रन बनाए। हालांकि बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने दबाव में शानदार गेंदबाजी की और 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। निशचित राव ने 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

पॉइंट्स टेबल में मजबूत हुई स्थिति
यह बेंगलुरु ब्लास्टर्स की सात मैचों में छठी जीत रही। टीम के अब 12 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर मजबूती से बनी हुई है। दूसरी ओर, हुबली टाइगर्स को इस सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि समित द्रविड़ की पारी बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन जिस आत्मविश्वास और तकनीक के साथ उन्होंने बल्लेबाजी की, उसने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान जरूर खींचा। अगर वह इसी तरह लगातार प्रदर्शन करते रहे तो भविष्य में उन्हें बड़े मंच पर देखने की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed