पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Explainer: बारिश ने पहले T20 में टीम इंडिया को बचा लिया, पर क्या कमजोरियां हो गईं उजागर? उठे ये पांच बड़े सवाल

Thu, 02 Jul 2026 09:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 Jul 2026 09:33 AM IST
सार

बारिश के कारण पहला टी20 बेनतीजा रहा, लेकिन भारत की 189 रन की पारी में कई कमजोरियां भी सामने आईं। खराब ओपनिंग, ईशान किशन का लगातार रन आउट होना, मध्य ओवरों में धीमी बल्लेबाजी, तिलक वर्मा की कम स्ट्राइक रेट और बल्लेबाजी क्रम के प्रयोग टीम इंडिया के लिए चिंता का कारण बने।

विज्ञापन
IND vs ENG: India Scored 189, But What Were the Five Major Loopholes Exposed in the Washed-Out First T20?
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ANI

भारत और इंग्लैंड के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इंग्लैंड अपनी पारी की एक भी गेंद नहीं खेल सका और मैच बेनतीजा घोषित करना पड़ा। हालांकि इससे पहले भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 189 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा, कप्तान श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन इस पारी ने टीम इंडिया की कुछ ऐसी कमजोरियों को भी उजागर कर दिया, जो आने वाले मुकाबलों में बड़ी चिंता बन सकती हैं।



IND vs ENG: India Scored 189, But What Were the Five Major Loopholes Exposed in the Washed-Out First T20?
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 - फोटो : ANI

खराब शुरुआत के बाद अभिषेक और श्रेयस ने संभाली पारी
भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। संजू सैमसन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए, जबकि ईशान किशन लगातार दूसरे मैच में रन आउट होने के कारण खाता भी नहीं खोल सके। महज छह रन के स्कोर पर भारत ने अपने दोनों ओपनर गंवा दिए थे और टीम मुश्किल में दिखाई दे रही थी।

इसके बाद अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों पर हमला बोला। उन्होंने केवल 24 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे। दूसरी ओर कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने भी शानदार फिनिशिंग करते हुए 21 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए। उनकी तेज पारी की बदौलत भारत 189 रन तक पहुंचने में सफल रहा। आखिरी पांच ओवरों में टीम ने 54 रन जोड़े, जिससे स्कोर चुनौतीपूर्ण नजर आया। लेकिन बारिश ने पूरे मुकाबले का रोमांच खत्म कर दिया और इंग्लैंड बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर ही नहीं सका।

IND vs ENG: India Scored 189, But What Were the Five Major Loopholes Exposed in the Washed-Out First T20?
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 - फोटो : ANI

1. ओपनिंग जोड़ी फिर नहीं दे सकी मजबूत शुरुआत
टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता एक बार फिर ओपनिंग बल्लेबाजी रही। संजू सैमसन और ईशान किशन से तेज बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन दोनों बल्लेबाज शुरुआती दो ओवरों में ही पवेलियन लौट गए। लगातार शुरुआती विकेट गिरने से मध्यक्रम पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है। अगर यही स्थिति मजबूत टीमों के खिलाफ बनी रही तो बड़े स्कोर बनाना मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: India Scored 189, But What Were the Five Major Loopholes Exposed in the Washed-Out First T20?
ईशान किशन - फोटो : PTI

2. रन आउट की गलती लगातार दोहराई जा रही है
ईशान किशन का रन आउट होना भी चिंता का विषय है। वह लगातार दूसरे मुकाबले में गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हुए। टी20 क्रिकेट में एक विकेट की कीमत काफी ज्यादा होती है। ऐसी गलतियां न सिर्फ टीम की शुरुआत खराब करती हैं, बल्कि बल्लेबाजों का आत्मविश्वास भी प्रभावित करती हैं। टीम प्रबंधन को रनिंग बिटवीन द विकेट पर विशेष ध्यान देना होगा।

विज्ञापन
IND vs ENG: India Scored 189, But What Were the Five Major Loopholes Exposed in the Washed-Out First T20?
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 - फोटो : ANI

3. मध्य ओवरों में टूट गया रन बनाने का सिलसिला
अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई। आठवें से 14वें ओवर के बीच टीम तेजी से रन नहीं बना सकी। इस दौरान इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दबाव बनाया और भारत बड़े शॉट लगाने के लिए संघर्ष करता नजर आया। टी20 क्रिकेट में यही ओवर मैच का रुख तय करते हैं। यदि मध्य ओवरों में रन गति कम हो जाए तो अंतिम ओवरों का दबाव काफी बढ़ जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed