पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs ENG: Jos Buttler Completes 100 Dismissals as Wicketkeeper in T20I Against India

IND vs ENG: जोस बटलर ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में किस मामले में बने दुनिया के सिर्फ दूसरे विकेटकीपर?

Thu, 02 Jul 2026 05:17 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर-ले-स्ट्रीट Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 02 Jul 2026 05:17 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। हालांकि, पहली पारी के दौरान इंग्लिश कप्तान और विकेटकीपर जोस बटलर ने इतिहास रचते हुए टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 शिकार पूरे कर लिए।

विज्ञापन
IND vs ENG: Jos Buttler Completes 100 Dismissals as Wicketkeeper in T20I Against India
जोस बटलर के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बारिश विलेन साबित हुई। झमाझम बारिश के कारण मैच में दूसरी पारी नहीं हो सकी और मुकाबले को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। हालांकि, पहली पारी के दौरान इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली।

विज्ञापन

जोस बटलर के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि
बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर 100 शिकार करने वाले दुनिया के महज दूसरे और इंग्लैंड के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। बटलर ने यह मुकाम आदिल रशीद की गेंद पर भारतीय बल्लेबाज हर्षित राणा को स्टंप करने के साथ हासिल किया। इंग्लिश विकेटकीपर से पहले यह उपलब्धि सिर्फ साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने हासिल की है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 117 शिकार किए हैं। हालांकि, बटलर ने कीपिंग से तो बड़ा योगदान दिया, लेकिन झमाझम बारिश की वजह से दूसरी पारी न हो पाने के कारण उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की खराब शुरुआत, फिर अय्यर और अभिषेक ने संभाला मोर्चा
इससे पहले, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां संजू सैमसन फिर फ्लॉप रहे और महज एक रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं ईशान किशन खाता खोले बिना ही रनआउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 82 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर की दमदार पारियां, शिवम दुबे का तूफान
अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 59 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, कप्तान अय्यर ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की बदौलत 68 रन बनाए। तिलक वर्मा ने टीम के खाते में 13 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के जड़कर 42 रनों की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में साकिब महमूद सबसे सफल रहे, जिन्होंने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि आदिल रशीद और सैम करन को एक-एक विकेट हाथ लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed