{"_id":"6a4687b696f0dc99a704de83","slug":"yashasvi-jaiswal-wearing-lionel-messi-jersey-photos-goes-viral-amid-fifa-world-cup-2026-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट से ब्रेक, फुटबॉल का क्रेज: मेसी की जर्सी में दिखे यशस्वी, शुभमन की रोनाल्डिन्हो के साथ तस्वीर वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट से ब्रेक, फुटबॉल का क्रेज: मेसी की जर्सी में दिखे यशस्वी, शुभमन की रोनाल्डिन्हो के साथ तस्वीर वायरल
Thu, 02 Jul 2026 09:16 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:16 PM IST
सार
फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच सिर्फ फुटबॉल प्रशंसकों तक सीमित नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल भी अमेरिका में विश्व कप का हिस्सा बनकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटरों पर चढ़ा फुटबॉल का फीवर
- फोटो : Yashasvi-Shubman (Instagram)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 का खुमार दुनिया भर के खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है और भारतीय क्रिकेटर भी इससे अछूते नहीं हैं। टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन गिल इन दिनों अमेरिका में फुटबॉल विश्व कप का लुत्फ उठाते नजर आए। एक ओर जायसवाल स्टेडियम में बैठकर फ्रांस का मुकाबला देखते दिखे, तो दूसरी ओर गिल की ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन
लियोनेल मेसी की जर्सी पहनकर पहुंचे यशस्वी
यशस्वी जायसवाल न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में फ्रांस और स्वीडन के बीच खेले गए फीफा विश्व कप मुकाबले को देखने पहुंचे। खास बात यह रही कि भारतीय बल्लेबाज अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी की जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस यादगार पल का वीडियो साझा करते हुए कैप्शन लिखा, बकेट लिस्ट। उनके इस पोस्ट को क्रिकेट और फुटबॉल दोनों खेलों के प्रशंसकों ने खूब पसंद किया।

शुभमन गिल की रोनाल्डिन्हो से मुलाकात
यशस्वी से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी फीफा विश्व कप के रंग में रंगे नजर आए थे। गिल ने अमेरिका में ब्राजील के महान फुटबॉलर और 2002 फीफा विश्व कप विजेता रोनाल्डिन्हो से मुलाकात की। उन्होंने इस खास पल की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते नजर आए। तस्वीर वायरल होने के बाद क्रिकेट और फुटबॉल प्रशंसकों के बीच इसकी खूब चर्चा हुई।

(फोटो क्रेडिट: शुभमन गिल/इंस्टाग्राम स्टोरी)
क्रिकेटरों में बढ़ रहा फुटबॉल का क्रेज
फीफा विश्व कप 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेटरों की मौजूदगी यह दिखाती है कि फुटबॉल के प्रति उनका लगाव लगातार बढ़ रहा है। शुभमन गिल की रोनाल्डिन्हो से मुलाकात और अब यशस्वी जायसवाल का स्टेडियम पहुंचकर मैच देखना इस बात का संकेत है कि क्रिकेट के सितारे भी दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ का आनंद लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।