{"_id":"6a479d505db12570ef023514","slug":"deepti-sharma-about-the-comparison-between-ms-dhoni-and-novak-djokovic-highlighted-the-similarities-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deepti Sharma: धोनी और जोकोविच के बीच तुलना पर क्या बोलीं दीप्ति शर्मा? दोनों दिग्गजों की समानता भी बताई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Deepti Sharma: धोनी और जोकोविच के बीच तुलना पर क्या बोलीं दीप्ति शर्मा? दोनों दिग्गजों की समानता भी बताई
Fri, 03 Jul 2026 05:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 03 Jul 2026 05:00 PM IST
सार
भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी और टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की तुलना की है। उन्होंने साथ ही बताया कि इन दोनों खिलाड़ियों में क्या समानताएं हैं।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच की तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है। दीप्ति ने कहा है कि धोनी और जोकोविच में मुश्किल हालात में भी शांत और स्थिर रहने की अनोखी क्षमता है। दीप्ति महिला टी20 विश्व कप में शामिल होने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। भारत का सफर इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण में ही थम गया है।
दीप्ति ने जियो हॉटस्टार पर कहा, जब आप जोकोविच की बात करते हैं, तो हर कोई उनकी मानसिक ताकत की बात करता है। वह ऐसे इंसान हैं जो कभी हार नहीं मानते, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों। क्रिकेट में मुझे लगता है कि धोनी सर भी काफी हद तक ऐसे ही हैं। वह बहुत शांत रहने के लिए जाने जाते हैं। ऐसा कभी नहीं लगता कि वह किसी मुश्किल हालात में हैं। जब भी दबाव वाले हालात आते हैं, तो वह उन्हें बहुत अच्छे से हैंडल करते हैं। जोकोविच और धोनी दोनों में यही खास बात है, जब सबसे ज्यादा जरूरत हो, तो वे शांत और मजबूत बने रहते हैं। उनसे हम शांत रहना और मुश्किल हालात से निकलना सीखते हैं।

जोकोविच को बताया पसंदीदा खिलाड़ी
दीप्ति ने कहा, जोकोविच मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मैं उनके खेल को बहुत करीब से फॉलो करती हूं। जिस तरह से वह कोर्ट पर लड़ते हैं, उनकी मानसिक ताकत और उनका कभी हार न मानने वाला रवैया, मैं सच में इन सबकी तारीफ करती हूं। उन्हें खेलते देखना हमेशा प्रेरणादायी होता है। मैं फेडरर और नडाल जैसे महान खिलाड़ियों को देखते हुए बड़ी हुई हूं। मैंने लंबे समय तक उनके मैच करीब से फॉलो किए हैं। लेकिन हाल ही में, जोकोविच मेरे पसंदीदा बन गए हैं। अब मैं किसी और से ज्यादा उनके मैच फॉलो करती हूं।
दीप्ति ने कहा, मेरा सपना था कि एक दिन मैं विंबलडन मैच देखने आऊं और आखिरकार यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। जब आपने हमेशा किसी चीज को टीवी पर देखा हो, उसे पहली बार लाइव देखने का आनंद ही अलग है। यहां का माहौल, भीड़, एनर्जी सब कुछ अलग है। मुझे विंबलडन देखने में मजा आ रहा है।

सचिन-शास्त्री और गावस्कर के साथ विंबलडन देखना चाहती हैं दीप्ति
विंबलडन में एक दिन के लिए किसके साथ जाना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब में दीप्ति ने कहा, मैं अपने साथ तीन लोगों सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर को ले जाना चाहूंगी। मुझे लगता है कि उनके साथ टेनिस देखना एक शानदार अनुभव होगा। उन्हें खेल के बारे में बहुत जानकारी है। मैं मैच देखते समय उनके विचार और विश्लेषण सुनना पसंद करूंगी।