{"_id":"6a47958bb66c2d968c028201","slug":"cricket-ireland-president-bryan-o-donnell-believes-ireland-s-series-victory-over-india-boosts-ireland-s-status-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cricket Ireland: 'आयरलैंड की स्वीकार्यता बढ़ेगी', भारत के खिलाफ मिली जीत के बाद बोले सीआई अध्यक्ष ओडोनेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Cricket Ireland: 'आयरलैंड की स्वीकार्यता बढ़ेगी', भारत के खिलाफ मिली जीत के बाद बोले सीआई अध्यक्ष ओडोनेल
Fri, 03 Jul 2026 04:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 03 Jul 2026 04:27 PM IST
सार
विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। अब आयरलैंड क्रिकेट के अध्यक्ष ब्रायन ओडोनेल ने कहा है कि इस ऐतिहासिक जीत से विश्व क्रिकेट में आयरलैंड की स्वीकार्यता बढ़ेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम आयरलैंड
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट आयरलैंड के अध्यक्ष ब्रायन ओडोनेल का मानना है कि भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली जीत के बाद उनकी राष्ट्रीय टीम की एक विरोधी टीम के रूप में वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता बढ़ेगी और चुनौतीपूर्ण मुकाबले मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। आयरलैंड ने बेलफास्ट में खेली गई सीरीज में विश्व चैंपियन भारत को 2-0 से हराया था। यह पहली बार था जब द्विपक्षीय सीरीज में भारत को आयरलैंड से हार मिली।
विज्ञापन
ओडोनेल बोले- जीत का असर बहुत होगा
ओडोनेल ने कहा, यह हमारे खिलाड़ियों के लिए मनोबल बढ़ाने वाली जीत है और खेल के अन्य क्षेत्रों में अब वे अधिक उपलब्ध होंगे। इस जीत का बहुत असर होगा क्योंकि इससे आयरिश क्रिकेट की संभावनाओं का आकलन होगा। इसके बाद अब विरोधी टीम के रूप में हमारी स्वीकार्यता बढ़ेगी। यह उस निवेश का नतीजा है जो क्रिकेट आयरलैंड आईसीसी और इन सभी लोगों की मदद से इस देश में खेल के लिए कर रहा है। अभी आयरिश क्रिकेट से जुड़े बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है।

ओडोनेल ने कहा कि आगामी यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में आयरलैंड के खिलाड़ियों की भागीदारी से भी देश में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, 'अगर विरोधी टीम एक खास स्तर की हो, तो यह फायदेमंद होता है और इससे खेल के ऊंचे स्तर पर मौजूद खिलाड़ियों के लिए कमाई के दूसरे रास्ते भी खुलते हैं।' भारत में जन्मे तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ आयरलैंड की सीरीज जीत के स्टार बनकर उभरे। ओ'डोनेल ने कहा कि क्रिकेट आयरलैंड उन खिलाड़ियों को मौका देगा जो रेजिडेंसी के जरिये खेलने के पात्र हैं।
टेस्ट क्रिकेट की फॉर्म चिंता विषय
सीमित ओवर के क्रिकेट में मिली सफलता के बावजूद ओ'डोनेल ने माना कि टेस्ट क्रिकेट न खेल पाने की वजह से आयरलैंड की टीम पिछड़ रही है। 2018 में आईसीसी का पूर्ण सदस्य बनने के बाद से आयरलैंड ने सिर्फ 13 टेस्ट मैच खेले हैं और उनमें से केवल तीन जीते हैं। ये तीनों जीत अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली थीं।