पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs ENG: Abhishek Sharma and Vaibhav Sooryavanshi Hijack Axar Patel Snapchat Account Video Viral

IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले मस्ती के मूड में दिखे भारतीय खिलाड़ी, अभिषेक-वैभव ने कैसे बढ़ाई अक्षर की चिंता?

Fri, 03 Jul 2026 04:49 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 03 Jul 2026 04:49 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने अक्षर पटेल का स्नैपचैट अकाउंट हाईजैक कर लिया। इस वीडियो में उन्होंने फैंस से मजेदार सवाल पूछे। तीनों खिलाड़ियों का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
IND vs ENG: Abhishek Sharma and Vaibhav Sooryavanshi Hijack Axar Patel Snapchat Account Video Viral
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और अक्षर पटेल - फोटो : X

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल के स्नैपचैट अकाउंट पर फैंस से बातचीत करते नजर आए। खिलाड़ियों की मस्ती ने फैंस का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

क्या बोले अभिषेक शर्मा?

वायरल वीडियो में अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल और वैभव सूर्यवंशी एक साथ बैठे दिखाई देते हैं। वीडियो की शुरुआत में अभिषेक मजाकिया अंदाज में कहते हैं "आज पाजी के फोन से हम आए हैं। सारे सवाल मैंने पढ़ लिए हैं। पाजी, सब जवाब आ गए?" अभिषेक की बात सुनकर अक्षर पटेल हंसने लगते हैं और कहते हैं "भाई, तू ही जवाब दे दे। उन्हें बता कि तूने सारे सवाल पढ़ लिए हैं।"
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने भी फैंस से की खास अपील?

इसके बाद अभिषेक कैमरा वैभव सूर्यवंशी की ओर घुमाते हुए कहते हैं "इसके लिए भी सवाल भेजिए।" इस पर वैभव मुस्कुराते हुए कहते हैं कि लंबे-लंबे सवाल लिखना, अच्छे से समझाकर जवाब देंगे। तीनों खिलाड़ियों के बीच की यह हल्की-फुल्की बातचीत फैंस को काफी पसंद आ रही है।
 

दूसरे टी20 में साथ ओपनिंग कर सकते हैं अभिषेक और वैभव?

टीम इंडिया के साथ जुड़ने के बाद से अभिषेक शर्मा अक्सर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ नजर आए हैं। ऐसे में दोनों के बीच अच्छी समझ देखने को मिल रही है। संजू सैमसन की फॉर्म पर उठ रहे सवालों के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के ओपनिंग करने की संभावना भी जताई जा रही है।

अगर दूसरे टी20 मैच में भी टीम प्रबंधन सैमसन को मौका देता है तो फोकस इस पर रहेगा कि वह सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिए जाने की बढती मांग के बीच अपनी उपयोगिता साबित कर पाते हैं या नहीं। भारत की टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के सूत्रधार रहे सैमसन को कम से कम एक साल तक मौका दिया जा सकता था, लेकिन अब जबकि भारतीय क्रिकेट को सूर्यवंशी के रूप में एक असाधारण प्रतिभाशाली क्रिकेटर मिल गया है, ऐसे में सैमसन के लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है। टी20 विश्व कप का शानदार प्रदर्शन भी टीम में उनकी जगह की गारंटी नहीं हो सकता।

शीर्ष क्रम का कैसा रहा है प्रदर्शन

  • भारतीय टीम दूसरे टी20 में अगर कोई बदलाव करेगी तो वह बल्लेबाजी में ही होगा।
  • शीर्ष क्रम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और पहले टी20 मैच में भी यह देखने मिला था।
  • सैमसन पिछले तीन टी20 मैचों में सिर्फ छह रन ही बना सके हैं। 
  • ईशान किशन का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है और वह पिछले मैच में तो खाता खोले बिना आउट हुए थे।
  • अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 में अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। 
  • ईशान पिछले मैच में रन आउट हुए थे इसलिए टीम प्रबंधन उन पर भरोसा जता सकता है, जबकि अभिषेक ने 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है।
  • ऐसे में अब सारा दबाव अब सैमसन पर है जिनके पास बड़ी पारी खेलने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है।
  • इन सबके बीच इस बात की संभावना कम है कि भारत प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करेगा। यानी वैभव को डेब्यू के लिए इंतजार जारी रखना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed