फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India vs West Indies: Amir Jangoo Added To T20I Squad As Cover For Injured Jewel Andrew

भारत vs वेस्टइंडीज: विंडीज ने किस नए खिलाड़ी को अपने टी20 स्क्वॉड से जोड़ा? टीम इंडिया के खिलाफ लगा चुका शतक

Mon, 05 Oct 2026 02:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 Oct 2026 02:00 PM IST
सार

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू की उंगली में चोट के बाद अमीर जांगू को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। जांगू ने हालिया वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 114 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
India vs West Indies: Amir Jangoo Added To T20I Squad As Cover For Injured Jewel Andrew
जांगू - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले कैरेबियाई टीम ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किया है। वेस्टइंडीज ने विकेटकीपर-बल्लेबाज अमीर जांगू को ज्वेल एंड्रयू के कवर के तौर पर टीम में शामिल किया है। एंड्रयू को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान उंगली में चोट लगी थी।

विज्ञापन


न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान भारत की पारी के 36वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह चोट लगी। गुडाकेश मोती की गेंद पर नमन धीर ने कवर की दिशा में शॉट खेला। वहां फील्डिंग कर रहे एंड्रयू ने कैच तो पकड़ लिया, लेकिन गेंद उनके हाथ की अंगुली पर जोर से लगी। इसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा और एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

मेडिकल टीम रख रही है एंड्रयू पर नजर
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने जांगू को टीम में शामिल किए जाने की जानकारी देते हुए कहा, 'शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे में ज्वेल एंड्रयू की उंगली में लगी चोट के बाद विकेटकीपिंग के लिए कवर के तौर पर अमीर जांगू को टीम में जोड़ा गया है। एंड्रयू की मेडिकल टीम निगरानी और जांच कर रही है।' चोट के कारण एंड्रयू वेस्टइंडीज की पारी में ओपनिंग के लिए भी नहीं उतर सके। उनकी जगह जॉन कैंपबेल के साथ कप्तान शाई होप ने पारी की शुरुआत की।
विज्ञापन

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में मचाया था धमाल
अमीर जांगू को टी20 टीम में शामिल करने की सबसे बड़ी वजह उनका हालिया प्रदर्शन भी है। 29 वर्षीय जांगू ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीरीज में 58 रन नाबाद, 114 रन और 67 रन की पारियां खेलीं। तीन मैचों में उनके नाम कुल 239 रन रहे और वह दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। उनसे आगे भारत के शुभमन गिल 334 रन और वेस्टइंडीज के शाई होप 278 रन के साथ रहे। भारत के खिलाफ इसी वनडे सीरीज में जांगू ने शतक भी लगाया था। ऐसे में टी20 सीरीज से पहले उन्हें टीम में शामिल करना वेस्टइंडीज के लिए अहम फैसला माना जा रहा है।
विज्ञापन

सात टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके हैं जांगू
जांगू ने दिसंबर 2024 में वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह अब तक सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 163 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 120.74 रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को लखनऊ में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की, जबकि तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को हराया था। अब दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed