{"_id":"6ac35287653ffc1b9e0c35bf","slug":"why-did-vaibhav-sooryavanshi-have-to-wait-for-his-chance-gautam-gambhir-explains-selection-call-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया: वैभव को लगातार मौके क्यों नहीं मिल रहे? गंभीर ने बताया- कब तक करना होगा इस युवा बल्लेबाज को इंतजार","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
टीम इंडिया: वैभव को लगातार मौके क्यों नहीं मिल रहे? गंभीर ने बताया- कब तक करना होगा इस युवा बल्लेबाज को इंतजार
Mon, 05 Oct 2026 01:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:02 PM IST
सार
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके नहीं मिलने पर कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी को भी कभी-कभी अपने अवसर का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या बाहरी शोर से प्लेइंग-11 तय नहीं होती। गंभीर के मुताबिक लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को अचानक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
गंभीर और वैभव
- फोटो : IANS
विस्तार
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना ली है। हालांकि, प्रतिभाशाली होने के बावजूद उन्हें हर मुकाबले में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बताया कि उन्होंने खुद वैभव से इस बारे में बातचीत की थी और उन्हें समझाया था कि कई बार खिलाड़ी को अपने मौके का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
गंभीर ने जियोस्टार से कहा, 'मेरे लिए भी यह एक नया अनुभव था। हां, वह अच्छी फॉर्म में था, लेकिन मैंने उसे समझाया कि कभी-कभी लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों की वजह से उसे अपने मौके का इंतजार करना पड़ेगा। और एक बात और है, सोशल मीडिया या बाहर का शोर प्लेइंग-11 तय नहीं करता।
विज्ञापन
वैभव और भारतीय कोच
- फोटो : IANS
सोशल मीडिया नहीं, टीम के लिए सबसे बेहतर संयोजन जरूरी
गंभीर ने स्पष्ट किया कि प्लेइंग-11 का फैसला टीम की जरूरत और मैच जीतने की क्षमता को ध्यान में रखकर किया जाता है। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ियों, कोच और कप्तान को यह तय करना होता है कि किसी मुकाबले के लिए सबसे बेहतर टीम संयोजन क्या है। उन्होंने कहा, 'यह इस बात पर निर्भर करता है कि ड्रेसिंग रूम में कौन है या कोच और कप्तान किसे महसूस करते हैं कि वह हमें मैच जिता सकता है। साथ ही यह भी देखना होता है कि लंबे समय से किसने अच्छा प्रदर्शन किया है।' गंभीर ने यह भी बताया कि वैभव को खिलाने का मतलब किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर करना होगा जिसने पिछले डेढ़ से दो साल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

अभिषेक या संजू को बाहर करना आसान फैसला नहीं
गंभीर ने कहा, 'अगर वैभव आज खेलता है तो मेरे और उस खिलाड़ी के बीच मुश्किल बातचीत होगी जिसे बाहर करना पड़ेगा, चाहे वह अभिषेक हो या संजू। हम अचानक उस संयोजन को नजरअंदाज नहीं कर सकते जिसने पिछले डेढ़ या दो साल में इतना प्रभाव डाला है।' उन्होंने आगे कहा, 'तीन या चार मैचों में असफल होने के बाद हम उन्हें बाहर करके ऐसे युवा खिलाड़ी को नहीं खिला सकते जो बहुत प्रतिभाशाली है और अच्छी फॉर्म में भी है। इसलिए कभी-कभी आपको अपने मौके का इंतजार करना पड़ता है। हम ड्रेसिंग रूम में सुरक्षा और भरोसे का माहौल बनाना चाहते हैं।'

15 साल की उम्र में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
वैभव ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। 15 साल और 99 दिन की उम्र में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 साल और 118 दिन की उम्र में पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।
हालांकि अफगानिस्तान सीरीज और एशियाड से पहले जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मुकाबले में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में वापसी करते हुए उन्होंने 21 गेंदों पर 38 रन बनाए। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव ने नौ गेंदों पर 15 रन बनाए। भारत ने यह मुकाबला 19 रन से जीतकर स्वर्ण पदक बरकरार रखा। 15 साल, छह महीने और छह दिन की उम्र में वैभव एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय भी बने। उन्होंने निशानेबाज सौरभ चौधरी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।