सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Ashwin ‘Shocked’ by Mumbai Indians’ Struggles as Playoff Chances Fade

IPL 2026: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बुरे हाल पर अश्विन भी हैरान, प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 30 Apr 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है। आठ में छह हार के बाद टीम का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल दिख रहा है। अश्विन ने टीम के खेल पर हैरानी जताई, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने गलतियों को स्वीकार किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243 रन बनाकर भी हार ने स्थिति और खराब कर दी।

IPL 2026: Ashwin ‘Shocked’ by Mumbai Indians’ Struggles as Playoff Chances Fade
मुंबई इंडियंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन हर किसी को चौंका रहा है। टीम ने अब तक आठ मैचों में छह हार झेली है और प्लेऑफ की राह लगभग मुश्किल हो चुकी है। हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243 रन बनाने के बावजूद हार ने स्थिति और गंभीर कर दी। इस प्रदर्शन पर अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी हैरानी जताई है।
Trending Videos

मुंबई की हालत खराब, प्लेऑफ की राह मुश्किल
मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। सिर्फ दो जीत के साथ टीम अंक तालिका में नीचे है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आमतौर पर 16 अंक जरूरी माने जाते हैं, ऐसे में मुंबई को अपने बचे हुए सभी छह मुकाबले जीतने होंगे। हालांकि इसके बाद भी टीम को दूसरे नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026: Ashwin ‘Shocked’ by Mumbai Indians’ Struggles as Playoff Chances Fade
मुंबई इंडियंस - फोटो : ANI
अश्विन भी हैरान
भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई के प्रदर्शन पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'मैं इस सीजन मुंबई के खेल को देखकर हैरान हूं। मेरा दिमाग समझ नहीं पा रहा कि यह कैसे संभव है। सच कहूं तो मुंबई इंडियंस को देखकर मुझे उनके लिए दुख होता है। टूर्नामेंट से पहले यह मेरी पसंदीदा टीम थी, लेकिन कई बार लगा कि यह उनका मैच है, पर ऐसा हुआ नहीं। मुंबई इंडियंस वापसी करेगी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया।'

क्यों नहीं जीत पाएगी मुंबई?
जब अश्विन से पूछा गया कि क्या मुंबई लगातार छह मैच जीत सकती है, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता। मैं आपको बताता हूं क्यों। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 220 रन दे दिए, जबकि किसी और टीम ने इतना स्कोर नहीं दिया। वे 230-240 जैसे बड़े स्कोर का पीछा भी नहीं कर पा रहे हैं। सीएसके के खिलाफ 208 रन का पीछा नहीं कर पाए। अगर पिच बदलती है तो बल्लेबाजी कमजोर पड़ती है और अगर पिच फ्लैट होती है तो गेंदबाजी संघर्ष करती है।'

IPL 2026: Ashwin ‘Shocked’ by Mumbai Indians’ Struggles as Playoff Chances Fade
अश्विन - फोटो : ANI
243 रन बनाकर भी हार
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। रयान रिकेल्टन ने 55 गेंदों में नाबाद 123 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन इसके जवाब में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ट्रेविस हेड (76), हेनरिक क्लासेन (65*), अभिषेक शर्मा (45) और सलिल अरोड़ा (30*) की पारियों की बदौलत टीम ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

हार्दिक पांड्या ने मानी गलती
मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, 'हम टीम के तौर पर उस स्तर तक नहीं खेल पाए, जिसकी पहचान मुंबई इंडियंस है। हमें अपनी गलतियों को पहचानना होगा और सुधार करना होगा। मुझे भरोसा है कि टीम मैनेजमेंट और स्टाफ के साथ हम इसका हल निकाल लेंगे।'

IPL 2026: Ashwin ‘Shocked’ by Mumbai Indians’ Struggles as Playoff Chances Fade
मुंबई इंडियंस - फोटो : ANI
अब आगे क्या?
मुंबई इंडियंस के लिए अब हर मुकाबला 'करो या मरो' जैसा है। एक और हार टीम को प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर कर सकती है। ऐसे में टीम को हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed