सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Rajasthan Royals Dominate; Pink Brigade Shines Across Points Table, Orange Cap and Purple Cap Race

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा; अंक तालिका से लेकर ऑरेंज कैप और पर्पल कैप तक, हर जगह छाई गुलाबी जर्सी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 08 Apr 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का दबदबा साफ नजर आ रहा है। टीम न सिर्फ अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है, बल्कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में भी उसके खिलाड़ी छाए हुए हैं।

IPL 2026: Rajasthan Royals Dominate; Pink Brigade Shines Across Points Table, Orange Cap and Purple Cap Race
आईपीएल 2026 के सभी कप्तान - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखा है। आइए अंकतालिका पर नजर डालते हैं। 
Trending Videos


राजस्थान रॉयल्स तीन मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक लेकर पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स तीन मैचों में दो जीत और एक रद्द मैच से पांच अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक लेकर चौथे स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026: Rajasthan Royals Dominate; Pink Brigade Shines Across Points Table, Orange Cap and Purple Cap Race
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IANS
सनराइजर्स हैदराबाद तीन मैचों में एक जीत और दो हार के बाद दो अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। एलएसजी दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक लेकर छठे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक लेकर सातवें स्थान पर है। 

कोलकाता नाइट राइडर्स तीन मैचों में दो हार और एक रद्द मैच से मिले एक अंक लेकर आठवें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस ने अपने दोनों मैच गंवाए हैं और नौवें स्थान पर है, जबकि सीएसके अपने तीन मैच गंवाकर दसवें स्थान पर है। समान अंकों के बावजूद अंकतालिका में टीमों की रैंकिंग रन रेट के आधार पर तय की गई है।

आईपीएल 2026 अंक तालिका
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक NRR
राजस्थान रॉयल्स 3 3 0 0 6 +2.403
पंजाब किंग्स 3 2 0 1 5 +0.637
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 4 +2.501
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 0 4 +1.170
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 2 +0.275
लखनऊ सुपर जाएंट्स 2 1 1 0 2 -0.542
मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 2 -0.715
कोलकाता नाइट राइडर्स 3 0 2 1 1 -1.964
गुजरात टाइटंस 2 0 2 0 0 -0.424
चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 -2.517

IPL 2026: Rajasthan Royals Dominate; Pink Brigade Shines Across Points Table, Orange Cap and Purple Cap Race
यशस्वी जायसवाल - फोटो : IANS
ऑरेंज और पर्पल कैप का हाल
मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में 32 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास ऑरेंज कैप आ गई है। जायसवाल ने तीन मैचों की तीन पारियों में 170 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी हैं।

आईपीएल 2026: अब तक सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक
रेट
चौके छक्के
यशस्वी जायसवाल 3 170 163.46 19 8
समीर रिजवी 2 160 163.27 12 11
हेनरिक क्लासेन 3 145 147.96 11 4
वैभव सूर्यवंशी 3 122 248.98 10 11
रोहित शर्मा 3 118 168.57 11 7

IPL 2026: Rajasthan Royals Dominate; Pink Brigade Shines Across Points Table, Orange Cap and Purple Cap Race
रवि बिश्नोई - फोटो : IANS
रिजवी के नाम दो मैचों में 160 रन हैं। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के साथ होना है। इस मैच में रिजवी जायसवाल को पीछे छोड़ सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई के पास ही पर्पल कैप है। मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो विकेट लेने वाले बिश्नोई के तीन मैचों में सात विकेट हो गए हैं।

आईपीएल 2026: अब तक सबसे ज्यादा विकेट
खिलाड़ी मैच विकेट
रवि बिश्नोई 3 7
नांद्रे बर्गर 3 5
विजयकुमार वैशाक 3 5
जैकब डफी 2 5
अंशुल कंबोज 3 5
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed