फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Mohammad Amir Denies IPL Entry Reports After Registering for Afghanistan Premier League as British Citizen

क्या आईपीएल में खेलेंगे आमिर?: ब्रिटिश नागरिकता के बाद उठे सवालों पर पाकिस्तानी बॉलर ने तोड़ी चुप्पी; क्या कहा

Tue, 03 Nov 2026 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Nov 2026 09:08 AM IST
सार

ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में पंजीकरण कराने वाले मोहम्मद आमिर के आईपीएल में खेलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने एक्स पर पोस्ट कर इन खबरों को गलत बताया। आमिर ने 2024 टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।

विज्ञापन
Mohammad Amir Denies IPL Entry Reports After Registering for Afghanistan Premier League as British Citizen
मोहम्मद आमिर - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया है। ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) के लिए ब्रिटिश खिलाड़ी के तौर पर पंजीकरण कराने वाले आमिर ने आईपीएल में खेलने की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इन खबरों का खंडन किया। आमिर ने लिखा, 'सभी को नमस्कार, मैं बस यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि आईपीएल को लेकर चल रही खबरें सही नहीं हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Mohammad Amir Denies IPL Entry Reports After Registering for Afghanistan Premier League as British Citizen
मोहम्मद आमिर - फोटो : twitter
ब्रिटिश नागरिकता के बाद आईपीएल में खेलने की चर्चा
आमिर ने सोमवार को ब्रिटिश नागरिक के तौर पर अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए पंजीकरण कराया था। इसी के बाद उनके आईपीएल में भी इसी रास्ते से खेलने की अटकलें लगने लगीं। दरअसल, आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों और नागरिकों के खेलने पर प्रतिबंध है। हालांकि, ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद आमिर के आईपीएल में खेलने की संभावनाओं पर चर्चा शुरू हो गई थी। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद भी ब्रिटिश नागरिकता के आधार पर आईपीएल में खेल चुके हैं। उन्होंने 2012 से 2015 के बीच इस लीग में हिस्सा लिया था। वह पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेले थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mohammad Amir Denies IPL Entry Reports After Registering for Afghanistan Premier League as British Citizen
मोहम्मद आमिर - फोटो : ICC
द हंड्रेड में स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर खेले थे आमिर
आमिर ने इस साल द हंड्रेड में भी स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लिया था। इससे पहले विदेशी खिलाड़ी के रूप में ड्राफ्ट में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। आमिर ने अपनी पत्नी नरजिस खान के जरिए ब्रिटिश नागरिकता हासिल की है। इससे पहले उन्होंने कहा था, 'अब मैं ब्रिटिश स्थानीय खिलाड़ी हूं। जब आप काउंटी चैंपियनशिप और द हंड्रेड जैसी प्रतियोगिताओं में स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर खेलते हैं, तो आपको एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने होते हैं कि आप किसी दूसरे देश के लिए स्थानीय खिलाड़ी के रूप में नहीं खेल सकते। इसलिए पाकिस्तान के लिए खेलने वाला मेरा अध्याय अब बंद हो चुका है।'
विज्ञापन

Mohammad Amir Denies IPL Entry Reports After Registering for Afghanistan Premier League as British Citizen
मोहम्मद आमिर - फोटो : ICC
2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा था अलविदा
आमिर ने 2024 टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। अपनी पीढ़ी के बेहतरीन बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले आमिर अब भी दुनिया की कई फ्रेंचाइजी लीग में मांग वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। हालांकि, आईपीएल में खेलने को लेकर उन्होंने फिलहाल सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed