{"_id":"6abdb645ff73f29c2c0132bb","slug":"pakistan-vs-bangladesh-semifinal-live-asian-games-cricket-live-score-updates-scorecard-commentary-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान फाइनल में: नौ गेंद रहते जीता मैच; भारत या श्रीलंका, स्वर्ण के लिए किससे मुकाबला?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान फाइनल में: नौ गेंद रहते जीता मैच; भारत या श्रीलंका, स्वर्ण के लिए किससे मुकाबला?
Thu, 01 Oct 2026 09:01 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:01 AM IST
सार
बारिश की वजह से यह सेमीफाइनल मुकाबला 13-13 ओवर का किया गया था। पाकिस्तान की टीम ने 112 रन को चेज करते हुए एक वक्त 53 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। पर समद और नवाज ने नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई और फाइनल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान
- फोटो : Twitter
विस्तार
एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश से धुलने के बाद अब कारवां सेमीफाइनल तक पहुंच चुका है। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को छह विकेट से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बारिश की वजह से यह मुकाबला 13-13 ओवर का कर दिया गया था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में सात विकेट पर 111 रन बनाए थे।
112 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में हासिल कर लिया। हसन नवाज 22 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन और अब्दुल समद 15 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों ने 32 गेंद में नाबाद 59 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत दिलाई। अब दूसरे सेमीफाइनल में कुछ ही देर में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी। फाइनल तीन अक्तूबर को खेला जाएगा। उसी दिन बांग्लादेश की टीम कांस्य पदक के लिए भी मुकाबला करेगी।

पाकिस्तान की पारी
- छह के स्कोर पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा। कप्तान साहिबजादा फरहान एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मेहदी हसन ने हृदोय के हाथों कैच कराया।
- फिर 16 के स्कोर पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। नसूम अहमद ने माज सदाकत को हृदोय के हाथों कैच कराया। वह सात गेंद में दो चौके की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए।
- पाकिस्तान को 38 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। सैम अयूब 12 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुस्तफिजुर ने तंजीद के हाथों कैच कराया।
- इसके बाद उस्मान खान को रिशाद हुसैन ने नसूम अहमद के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना सके।
विज्ञापन
बांग्लादेश की पारी
- बांग्लादेश को दूसरे ओवर में 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अराफात मिनहास ने तंजीद हसन तमीम को साहिबजादा के हाथों कैच कराया। तंजीद सात रन बना सके।
- इसके बाद 20 के स्कोर पर बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा। सैम अयूब ने कप्तान लिटन दास को बोल्ड किया। लिटन दो रन बना सके।
- इसके बाद 21 के स्कोर पर बांग्लादेश को तीसरा झटका लगा। अराफात मिनहास ने परवेज हुसैन को वसीम जूनियर के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सके।
- बांग्लादेश को चौथा झटका 45 के स्कोर पर लगा। सुफियान मुकिम ने सैफ हसन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 17 गेंद में 19 रन बना सके।
- बांग्लादेश को पांचवां झटका 98 के स्कोर पर लगा। तौहिद हृदोय 25 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 42 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें मुकिम ने अयूब के हाथों कैच कराया।
- बांग्लादेश को छठा झटका 99 के स्कोर पर लगा। मोसद्दक हुसैन को मुकिम ने फरहान के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बना सके।
- बांग्लादेश को सातवां झटका 111 के स्कोर पर लगा। रिशाद हुसैन रन आउट हुए। वह दो रन बना सके। मेहदी हसन आठ रन बनाकर नाबाद रहे।
- पाकिस्तान की ओर से सुफियान मुकिम ने तीन विकेट लिए। वहीं, अराफात मिनहास को दो विकेट मिले। सैम अयूब ने एक विकेट लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
बांग्लादेश: तंजिद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, परवेज हुसैन इमोन, मोसादेक हुसैन, सैफ हसन, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, शरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), माज सदाकत, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम