फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sara Tendulkar Turns 29: Sachin Tendulkar Shares Heartfelt Birthday Post for Daughter

29 की हुईं सारा तेंदुलकर: 'क्रिकेट के भगवान' सचिन ने बेटी के लिए किया खास पोस्ट, मैसेज पढ़कर हो जाएंगे भावुक

Mon, 12 Oct 2026 11:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Oct 2026 11:35 AM IST
सार

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर 12 अक्तूबर को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सचिन ने सोशल मीडिया पर बेटी के लिए भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि अब सारा को अपनी पसंद के रास्ते चुनते और आगे बढ़ते देखकर उन्हें खुशी होती है। सारा अपनी शिक्षा, सादगी और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन
Sara Tendulkar Turns 29: Sachin Tendulkar Shares Heartfelt Birthday Post for Daughter
सारा तेंदुलकर - फोटो : Instagram

विस्तार

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। सारा का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को हुआ था। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी लोग लगातार उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सार तेंदुलकर अपनी सादगी और ग्लैमर, दोनों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं और फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

Sara Tendulkar Turns 29: Sachin Tendulkar Shares Heartfelt Birthday Post for Daughter
सारा तेंदुलकर - फोटो : इंस्टाग्राम@vogueindia
सचिन ने बेटी के लिए इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट भी किया है। उन्होंने भावुक कर देने वाले इस पोस्ट में लिखा, 'एक समय था, जब मैं आपको रास्ता दिखाया करता था। अब अक्सर आपको अपनी पसंद के रास्ते चुनते और उन पर आगे बढ़ते देखकर ही खुश हो जाता हूं। जन्मदिन मुबारक हो, सारा। ढेर सारा प्यार।' पोस्ट में सचिन कुर्ता पैजामा में और सारा साड़ी में नजर आ रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar)


विज्ञापन
विज्ञापन

Sara Tendulkar Turns 29: Sachin Tendulkar Shares Heartfelt Birthday Post for Daughter
सारा तेंदुलकर का जन्मदिन - फोटो : instagram
सारा की शिक्षा और पर्सनल लाइफ
सारा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (मुंबई) से की और फिर उच्च शिक्षा के लिए लंदन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज (UCL) गईं। वह मेडिकल साइंस में पढ़ाई कर चुकी हैं। हालांकि, सारा ने फिल्मों में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह अक्सर ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आती हैं।
विज्ञापन

Sara Tendulkar Turns 29: Sachin Tendulkar Shares Heartfelt Birthday Post for Daughter
सारा तेंदुलकर का जन्मदिन - फोटो : instagram
एक खूबसूरत सफर की झलक
सचिन और अंजलि तेंदुलकर की बेटी सारा ने हमेशा अपनी सादगी और विनम्रता से लोगों का दिल जीता है। वह भले ही पब्लिक फिगर हों, लेकिन उन्होंने हमेशा एक लो-प्रोफाइल और एलीगेंट लाइफस्टाइल को चुना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed