फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shreyas Iyer Breaks MS Dhoni's Unique T20I Captaincy Record With Historic First Win

IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने धोनी का ऐसा कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा, जिसकी हो रही चर्चा? पहली जीत के साथ रचा इतिहास

Fri, 24 Jul 2026 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Jul 2026 09:08 AM IST
सार

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में भारत को सात विकेट से जीत दिलाने के साथ ही श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अय्यर पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी के पहले आठों मैचों में लगातार टॉस जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी का भारतीय रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Shreyas Iyer Breaks MS Dhoni's Unique T20I Captaincy Record With Historic First Win
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI

विस्तार

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत ने सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की, लेकिन यह मुकाबला सिर्फ जीत तक सीमित नहीं रहा। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो उनसे पहले दुनिया का कोई भी कप्तान नहीं बना सका था। दिलचस्प बात यह रही कि इसी मुकाबले में उन्हें कप्तान के रूप में पहली जीत भी मिली। भारत ने 126 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़कर मैच को एकतरफा बना दिया, जबकि श्रेयस अय्यर (नाबाद 28) और ईशान किशन (35) ने जीत सुनिश्चित की।

विज्ञापन

आखिर कौन सा रिकॉर्ड बना गए श्रेयस अय्यर?
 

  • श्रेयस अय्यर पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी के पहले आठों मैचों में लगातार टॉस जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड बहामास के ग्रेगरी टेलर के नाम था, जिन्होंने कप्तानी की शुरुआत में लगातार सात टॉस जीते थे।
  • भारतीय कप्तानों की बात करें तो एमएस धोनी के नाम लगातार सात टी20 अंतरराष्ट्रीय टॉस जीतने का रिकॉर्ड था। धोनी ने मई 2010 से फरवरी 2012 के बीच लगातार सात बार टॉस अपने नाम किया था। अय्यर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतते ही धोनी का यह रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
  • हालांकि, अय्यर के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि कप्तान बनने के बाद शुरुआती सात मैचों में उन्हें जीत नहीं मिली थी। आयरलैंड के खिलाफ भारत 2-0 से सीरीज हार गया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार झेलनी पड़ी थी। एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द रहा था। ऐसे में कप्तान के रूप में पहली जीत उनके लिए राहत लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव रहे जीत के हीरो
126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। उनकी 50 रन की पारी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने आसानी से टीम को जीत तक पहुंचाया।

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 125/7 के स्कोर पर रोक दिया। तेज गेंदबाज मयंक यादव ने 2/18 के आंकड़े के साथ ब्रायन बेनेट और डियोन मायर्स जैसे अहम बल्लेबाजों को आउट किया। प्रिंस यादव ने भी दो विकेट लिए, जबकि रवि बिश्नोई और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

पहली जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर?
मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि कप्तान के रूप में पहली जीत हासिल करना उनके लिए बेहद खास पल है। उन्होंने गेंदबाजों की सटीक रणनीति की तारीफ की और वैभव सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी को शानदार बताया। अय्यर ने कहा कि वैभव में गजब का आत्मविश्वास है और जिस तरह से वह बल्लेबाजी करते हैं, वह टीम को तेज शुरुआत देने में सक्षम हैं। वहीं, प्लेयर ऑफ द मैच बने मयंक यादव ने कहा कि जिम्बाब्वे की पिच पर अतिरिक्त उछाल और सीम मूवमेंट का उन्हें पूरा फायदा मिला और टीम ने पहले ही ओवर से मैच पर पकड़ बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed