{"_id":"6a73fffde81a83ddba0291f2","slug":"sunil-gavaskar-s-india-world-cup-2027-squad-gets-9-10-rating-from-aakash-chopra-ashwin-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI WC 2027: सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 विश्वकप के लिए भारत की संभावित टीम! आकाश-अश्विन की क्या आई प्रतिक्रिया","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ODI WC 2027: सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 विश्वकप के लिए भारत की संभावित टीम! आकाश-अश्विन की क्या आई प्रतिक्रिया
Thu, 06 Aug 2026 09:01 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:01 AM IST
सार
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम चुनी है। आकाश चोपड़ा ने इस टीम को 10 में से 8.5 से 9 अंक देते हुए इसे संतुलित बताया। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने अपनी टीम में भुवनेश्वर कुमार को शामिल करने की वकालत की है।
विज्ञापन
आकाश चोपड़ा और सुनील गावस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनडे विश्व कप 2027 में अभी करीब 14 महीने का समय बाकी है, लेकिन भारतीय टीम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 2023 विश्व कप में उपविजेता रहने वाली टीम इंडिया 2027 में खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। मौजूदा टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने 2027 विश्व कप के लिए अपनी संभावित 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी है। पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इस टीम का विश्लेषण करते हुए इसे काफी संतुलित बताया।
सुनील गावस्कर की संभावित भारत टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

रोहित-कोहली समेत टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं
आकाश चोपड़ा के मुताबिक, गावस्कर ने शीर्ष क्रम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। उनकी टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को जगह मिली है> विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा, 'शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल टॉप-5 में हैं। यह लगभग वही बल्लेबाजी क्रम है जो चैंपियंस ट्रॉफी में था। ईशान किशन इस समय लगातार रन बना रहे हैं और इस प्रारूप के लिए तैयार नजर आते हैं।'

आकाश चोपड़ा
- फोटो : Twitter
ऑलराउंडरों में संतुलन पर जताई खुशी
गावस्कर ने ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को चुना है। चोपड़ा का मानना है कि इन चारों खिलाड़ियों से टीम को संतुलन मिलेगा। उन्होंने कहा, 'हार्दिक और नितीश लगभग एक जैसे विकल्प हैं। वहीं अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा दो अनुभवी बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं। सभी ऑलराउंडर एक-दूसरे के विकल्प भी हैं, इसलिए यह चयन समझदारी भरा लगता है।'
तेज गेंदबाजी में बुमराह की अगुआई
गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को जगह दी गई है। चोपड़ा ने खासतौर पर हर्षित राणा की उपयोगिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'हर्षित राणा ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। इससे टीम को अतिरिक्त विकल्प मिलता है। अर्शदीप सिंह जैसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का होना भी फायदे का सौदा है। यह टीम 10 में से 8.5 या 9 अंक की हकदार है। मुझे लगता है कि 2027 विश्व कप के लिए चुनी जाने वाली अंतिम टीम इससे काफी मिलती-जुलती हो सकती है।'

अश्विन
- फोटो : ANI
अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार के समर्थन में रखी राय
दूसरी ओर, रविचंद्रन अश्विन ने अपनी संभावित विश्व कप टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल करने की वकालत की है। उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों में भुवनेश्वर उपयोगी साबित हो सकते हैं। अश्विन ने कहा, 'भुवनेश्वर कुमार मेरी टीम में जरूर होंगे। मैं उनसे बात करूंगा और उन्हें घरेलू क्रिकेट, विजय हजारे ट्रॉफी समेत सभी टूर्नामेंट खेलने के लिए कहूंगा, ताकि दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों के लिए वह पूरी तरह तैयार रहें। मुझे लगता है कि वहां हमें उनकी जरूरत पड़ेगी।'
अश्विन ने खिलाड़ियों को 'हां', 'शायद' और 'नहीं' की तीन श्रेणियों में बांटा। उन्होंने शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों को 'हां' की सूची में रखा, जबकि यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह को 'शायद' की श्रेणी में रखा। वहीं ऋषभ पंत, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को उन्होंने फिलहाल अपनी विश्व कप योजना से बाहर माना।
अश्विन ने खिलाड़ियों को तीन श्रेणियों में बांटा

| हां | शायद | नहीं |
|---|---|---|
| शुभमन गिल | यशस्वी जायसवाल | ऋषभ पंत |
| रोहित शर्मा | रुतुराज गायकवाड़ | वॉशिंगटन सुंदर |
| विराट कोहली | वरुण चक्रवर्ती | संजू सैमसन |
| श्रेयस अय्यर | रवींद्र जडेजा | वैभव सूर्यवंशी |
| केएल राहुल | नितीश कुमार रेड्डी | अभिषेक शर्मा |
| ईशान किशन | मोहम्मद शमी | रवि बिश्नोई |
| हार्दिक पांड्या | अर्शदीप सिंह | शिवम दुबे |
| अक्षर पटेल | प्रसिद्ध कृष्णा | प्रिंस यादव |
| कुलदीप यादव | गुरनूर बराड़ | |
| जसप्रीत बुमराह | ||
| मोहम्मद सिराज | ||
| हर्षित राणा | ||
| भुवनेश्वर कुमार |