{"_id":"6a7412a229f4baeba806c97d","slug":"ajinkya-rahane-reveals-the-unique-rule-behind-ms-dhoni-s-room-2026-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rahane On Dhoni: पठान के बाद अब रहाणे ने धोनी के होटल के कमरे को लेकर दिया बयान; ऐसा क्या कहा कि मच गई खलबली?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Rahane On Dhoni: पठान के बाद अब रहाणे ने धोनी के होटल के कमरे को लेकर दिया बयान; ऐसा क्या कहा कि मच गई खलबली?
Thu, 06 Aug 2026 10:20 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:20 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अजिंक्य रहाणे ने एमएस धोनी के साथ बिताए दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि धोनी का कमरा खिलाड़ियों के लिए हमेशा खुला रहता था, लेकिन दरवाजा बंद होने पर कोई अंदर नहीं जाता था। रहाणे ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने की अपनी आदत और उसके पीछे बेन स्टोक्स की सलाह का भी खुलासा किया।
विज्ञापन
रहाणे ने धोनी को लेकर क्या कहा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लेने वाले भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के व्यक्तित्व और ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। रहाणे ने बताया कि धोनी बेहद शांत, सरल और सभी खिलाड़ियों के लिए सहज उपलब्ध रहने वाले इंसान थे। हालांकि, उनके कमरे से जुड़ा एक ऐसा नियम था, जिसका पूरी टीम सम्मान करती थी।
बाएं से- राहुल द्रविड़, इरफान पठान, एमएस धोनी और हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले पठान ने धोनी को लेकर दिया था बयान
इससे पहले भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने धोनी के कमरे को लेकर बयान दिया था। उन्होंने टीम इंडिया से खुद को कथित तौर पर बाहर किए जाने के आरोपों पर कहा था, 'मुझे किसी के कमरे में जाकर हुक्का सेट करने या चापलूसी करने की आदत नहीं है... यह बात सब जानते हैं।' इस बयान से काफी विवाद हुआ था। अब रहाणे ने धोनी के कमरे को लेकर बयान दिया है।

धोनी और रहाणे
- फोटो : IPL/BCCI
धोनी का कमरा हमेशा खुला रहता था
रहाणे ने बताया कि टीम के खिलाड़ी अक्सर धोनी के कमरे में इकट्ठा होकर समय बिताते थे। कई बार पूरा दल भी वहां मौजूद रहता था। उन्होंने कहा, 'धोनी बहुत शांत और सहज इंसान हैं। उनका कमरा लगभग हमेशा सभी के लिए खुला रहता था। कई बार 10 से 15 खिलाड़ी, बल्कि पूरी टीम भी उनके कमरे में होती थी। लेकिन जब उनका दरवाजा बंद होता था, तब किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होती थी।'
सोशल मीडिया से दूरी बनाने की वजह भी बताई
रहाणे ने यह भी बताया कि किसी भी सीरीज के दौरान वह सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना लेते हैं। इसके लिए वह अपने फोन से सभी सोशल मीडिया ऐप्स तक हटा देते हैं ताकि उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर बना रहे। उन्होंने कहा, 'सीरीज के दौरान मैं सभी सोशल मीडिया ऐप्स डिलीट कर देता हूं। यह किसी की सलाह नहीं, बल्कि मैंने खुद के लिए बनाया हुआ नियम है।'

रहाणे और धोनी
- फोटो : ANI
बेन स्टोक्स की सलाह ने बदली सोच
रहाणे ने खुलासा किया कि वर्ष 2017 में आईपीएल के दौरान इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी दिनचर्या में कई बदलाव किए। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि 2017 में आईपीएल के दौरान बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया नहीं देखने की सलाह दी थी। इसके बाद मैंने अपनी एक दिनचर्या बना ली। कमरे में लौटने के बाद नेटफ्लिक्स या किसी दूसरे ऐप पर कुछ देखना, किताब पढ़ना, परिवार से बात करना और अगले दिन के लिए अपने कपड़े तैयार करना मुझे मानसिक रूप से तरोताजा रखता है।'
करीब दो दशक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत
पिछले सप्ताह अजिंक्य रहाणे ने इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो साझा कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट मैचों में 5077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल रहे। इसके अलावा उन्होंने 90 वनडे में 2962 रन और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 375 रन बनाए। रहाणे का करियर लगभग दो दशक तक भारतीय क्रिकेट की अहम पहचान रहा।