सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Team India Leaves for Ireland and England Tour, Vaibhav Sooryavanshi Set for Historic Debut

Team India: टी20 में भारत की नई शुरुआत; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुई टीम; वैभव-श्रेयस पर रहेंगी नजरें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 23 Jun 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत के लिए यह दौरा कई मायनों में खास रहने वाला है। एक तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई टी20 टीम की शुरुआत होगी, वहीं दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा सितारों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

Team India Leaves for Ireland and England Tour, Vaibhav Sooryavanshi Set for Historic Debut
श्रेयस और वैभव - फोटो : IANS/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम अब एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही है। श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय टीम सोमवार को चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आयरलैंड और इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए रवाना हुई। भारत को सबसे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेलने हैं। दोनों मैच डबलिन में 26 और 28 जून को खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

सबसे ज्यादा चर्चा में वैभव सूर्यवंशी
इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। महज 15 साल 71 दिन की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाकर उन्होंने 36 साल पुराना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हाल ही में आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अगर उन्हें आयरलैंड या इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है तो वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस यादव को भी मिला पहला मौका
युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के लिए भी यह दौरा बेहद खास है। आईपीएल 2026 में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद उन्हें पहली बार भारतीय टी20 टीम में चुना गया है। क्रिकेट विशेषज्ञों की नजरें इस युवा तेज गेंदबाज पर भी रहेंगी, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी गति तथा नियंत्रण से प्रभावित किया है।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर के सामने नई जिम्मेदारी
टी20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है। टी20 विश्व कप जीत के बाद यह उनकी पहली बड़ी जिम्मेदारी होगी। यह सीरीज सिर्फ जीत-हार के लिहाज से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक और 2028 टी20 विश्व कप की तैयारियों के नजरिए से भी बेहद अहम मानी जा रही है।

टीम में कई बदलाव
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को शुरुआती टीम में चुना गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया। वहीं मेनिस्कस सर्जरी के बाद पुनर्वास से लौट रहे हर्षित राणा की भी टीम में वापसी हुई है। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी एक बार फिर भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं।

वनडे टीम में विराट कोहली की वापसी
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान होंगे। इस सीरीज में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी भी देखने को मिल सकती है। कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। हालांकि उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारत का पूरा कार्यक्रम

भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज

तारीख मुकाबला स्थान समय (भारतीय)
26 जून पहला टी20 डबलिन शाम 6:00 बजे से
28 जून दूसरा टी20 डबलिन शाम 6:00 बजे से

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज
तारीख मुकाबला स्थान समय (भारतीय)
1 जुलाई पहला टी20 चेस्टर-ले-स्ट्रीट रात 10:00 बजे से
4 जुलाई दूसरा टी20 मैनचेस्टर शाम 7:00 बजे से
7 जुलाई तीसरा टी20 नॉटिंघम रात 10:00 बजे से
9 जुलाई चौथा टी20 ब्रिस्टल रात 10:00 बजे से
11 जुलाई पांचवां टी20 साउथैम्प्टन शाम 7:00 बजे से

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज
तारीख मुकाबला स्थान समय (भारतीय)
14 जुलाई पहला वनडे बर्मिंघम दोपहर 3:30 बजे से
16 जुलाई दूसरा वनडे कार्डिफ शाम 5:30 बजे से
19 जुलाई तीसरा वनडे लंदन दोपहर 3:30 बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed