फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Vaibhav Sooryavanshi Sparks Speculation After Jersey Number Is Taped During Duleep Trophy Debut

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी में डेब्यू पर वैभव की जर्सी पर क्यों लगा था टेप, आधा नंबर क्यों छिपाया गया?

Tue, 25 Aug 2026 10:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Aug 2026 10:34 AM IST
सार

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के लिए अपना डेब्यू किया, लेकिन नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ वह सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा चर्चा जर्सी नंबर की हो रही है। पवेलियन लौटते समय उनकी जर्सी पर नंबर का आधा हिस्सा टेप से ढका नजर आया। इसकी आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi Sparks Speculation After Jersey Number Is Taped During Duleep Trophy Debut
वैभव की जर्सी पर टेप - फोटो : Twitter

विस्तार

वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी 2026 डेब्यू भले ही बल्ले से यादगार नहीं रहा, लेकिन उनकी जर्सी ने जरूर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ईस्ट जोन की ओर से नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खेलने उतरे 15 साल के वैभव महज आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, आउट होने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे, तब उनकी जर्सी पर लगा टेप चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन

जर्सी नंबर का आधा हिस्सा था टेप से ढका
वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पर नंबर इस तरह टेप किया गया था कि उसमें सिर्फ '3' दिखाई दे रहा था। जर्सी नंबर को इस तरह ढकने की आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, एक संभावना यह जताई जा रही है कि वैभव ने अपना पसंदीदा नंबर तीन बरकरार रखने के लिए ऐसा किया हो।

वैभव आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए नंबर तीन की जर्सी पहनते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दलीप ट्रॉफी की जर्सी पर अगर कोई दूसरा नंबर आवंटित हुआ हो या प्रिंटिंग में कोई गलती हुई हो, तो उसे टेप से ढककर उन्होंने अपना नंबर 3 दिखाने की कोशिश की हो सकती है। हालांकि, यह सिर्फ एक संभावित वजह है और इसकी पुष्टि वैभव या टीम की ओर से नहीं की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेब्यू में सिर्फ छह गेंद टिके वैभव
मैच की बात करें तो वैभव के लिए बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी रही। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने मणिपुर के तेज गेंदबाज बिश्वोरजीत कोंथौजाम के खिलाफ लगातार दो चौके लगाए। इससे लगा कि वह बड़े स्कोर की ओर बढ़ सकते हैं। लेकिन उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चली। वैभव ने सिर्फ छह गेंदों का सामना किया और आठ रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी ओवर की आखिरी गेंद पर कोंथौजाम ने उन्हें आउट कर अपना बदला पूरा किया। महज 15 साल की उम्र में दलीप ट्रॉफी में उपकप्तान की जिम्मेदारी मिलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्हें ईस्ट जोन टीम में ईशान किशन का डिप्टी बनाया गया है।

शाहबाज के शतक से ईस्ट जोन मजबूत
मुकाबले में ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन का विशाल स्कोर बनाया। एक समय टीम 138 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। वैभव और ईशान किशन के जल्दी आउट होने के बाद बंगाल के बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी और शाहबाज अहमद ने पारी को संभाला। घरामी ने 146 रन, जबकि शाहबाज ने शानदार 167 रन की पारी खेली। दोनों की शतकीय पारियों की बदौलत ईस्ट जोन बड़े स्कोर तक पहुंचा। जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में सिर्फ 111 रन पर ढेर हो गई। ईस्ट जोन के मध्यम गति के गेंदबाज अभिजीत सरकार ने पांच विकेट लिए, जबकि शाहबाज अहमद ने गेंद से भी कमाल करते हुए तीन विकेट झटके। इसके बाद नॉर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed