सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Vaibhav Suryavanshi Reveals Story Behind First-Ball Six in IPL, Shares Conversation with Rahul Dravid, Samson

IPL में वैभव सूर्यवंशी की पहली गेंद की कहानी: छक्का लगाया था; द्रविड़-सैमसन से क्या बातचीत हुई? अब किया खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 16 Mar 2026 08:57 AM IST
विज्ञापन
सार

कमेंटेटर हर्षा भोग्ले ने कार्यक्रम का संचालन किया और एक सेशन में वह कई स्टार्स से बात करते हुए दिखे। इसी दौरान 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी बुलाया गया और उन्होंने आईपीएल में अपनी पहली गेंद की कहानी भी बताई।

Vaibhav Suryavanshi Reveals Story Behind First-Ball Six in IPL, Shares Conversation with Rahul Dravid, Samson
वैभव, हार्दिक, संजू और द्रविड़ - फोटो : Star Sports
विज्ञापन

विस्तार

बीसीसीआई के 'नमन' कार्यक्रम में क्रिकेट के सितारों का जमावड़ा लगा। रविवार को नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में कई भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और साथ ही पिछले लगभग एक साल में चैंपियन बनी भारतीय टीमों को भी सम्मानित किया गया। हालांकि, इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। कमेंटेटर हर्षा भोग्ले ने कार्यक्रम का संचालन किया और एक सेशन में वह कई स्टार्स से बात करते हुए दिखे। इसी दौरान 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी बुलाया गया और उन्होंने आईपीएल में अपनी पहली गेंद की कहानी भी बताई। दरअसल, 14 साल के वैभव ने आईपीएल 2025 में इस लीग में डेब्यू किया था और अपनी पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर को छक्का लगाया था। आइए जानते हैं वैभव ने क्या कहा...
Trending Videos

क्या हुआ था उस मैच में?
दरअसल, आईपीएल का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए थे। यह वैभव का आईपीएल डेब्यू मैच था। तब संजू आरआर में हुआ करते थे और कोच द्रविड़ थे। संजू इस मैच का हिस्सा नहीं थे और रियान पराग कप्तान थे। हालांकि, अब द्रविड़ और संजू दोनों ही आरआर टीम के साथ नहीं हैं। संजू सीएसके में ट्रेड हो चुके हैं और द्रविड़ फिलहाल किसी टीम से नहीं जुड़े हैं। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने वैभव और यशस्वी जायसवाल उतरे थे और लखनऊ की ओर से गेंदबाजी की कमान शार्दुल ने संभाली थी।

स्ट्राइक यशस्वी के पास थी और पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर यशस्वी ने चौका लगाया। फिर तीसरी गेंद पर एक रन बना। चौथी गेंद पर स्ट्राइक वैभव के पास था और उन्होंने शार्दुल की गेंद पर ओवर कवर्स छक्का लगाया था। यह देखकर लखनऊ के साथ-साथ राजस्थान का कैंप हैरान रह गया था। सबकी शक्लें देखने लायक थीं। उस मैच में वैभव ने 20 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रन बनाए थे। हालांकि, राजस्थान की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन ही बना सकी थी। हालांकि, वैभव ने अपनी झलक दिखा दी थी और बाद में वैभव ने इस लीग में कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi Reveals Story Behind First-Ball Six in IPL, Shares Conversation with Rahul Dravid, Samson
वैभव की कहानी - फोटो : Star Sports
हर्षा ने वैभव से कहानी पूछी
अब नमन अवॉर्ड्स में हर्षा ने वैभव से उस गेंद की कहानी पूछी और कहा, 'पहली गेंद कहां गई थी?' इस पर वहां वैभव के साथ बैठे संजू ने कहा, 'बहुत दूर'। इस पर वैभव हंसने लगे। वैभव  के साथ मंच पर हार्दिक पांड्या, संजू और अभिषेक शर्मा बैठे थे। इसके बाद हर्षा ने कहा, ' आपके कोच जो थे, वो यहां बैठे हैं। वो खुद डेढ़ डेढ़ दिन बैटिंग करते थे। उनसे क्या बातचीत हुई कि क्या मैं पहली गेंद पर जाकर छक्का मारूंगा?' 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)


वैभव की कहानी संजू की जुबानी
इसके बाद वैभव ने बताया, 'मैच से पहले संजू भैया और सर द्रविड़ ने रूम में बुलाया था और पूछा था क्या करना है। तो मैंने बोला था कुछ करना नहीं है, लेकिन अगर मिलेगा तो...'। तभी वैभव की बात को बीच में काटते हुए संजू ने कहा, 'बात को बीच में रोकने के लिए माफी चाहूंगा, लेकिन मैं उस रूम में उस बातचीत का हिस्सा था। तो मैं बताना चाहूंगा कि क्या हुआ। तो द्रविड़ ने मुझसे कहा कि संजू, वैभव को बुलाया चाहिए और उससे बातचीत करनी चाहिए। वो अभी बच्चा है और हमें बताया होगा कि किस प्रकार आगे बढ़ना है। जब वैभव आए तो द्रविड़ सर ने पूछा उनसे कि क्या प्लान है। इस पर वैभव ने कहा- ऐसा कुछ नहीं है सर, हम तो खेलेंगे।' (ये संजू ने वैभव के एक्सेंट में बताया)

Vaibhav Suryavanshi Reveals Story Behind First-Ball Six in IPL, Shares Conversation with Rahul Dravid, Samson
वैभव की कहानी - फोटो : Star Sports
'वीडियो गेम ही खेल रहा है'
संजू ने बताया, 'इसके बाद द्रविड़ ने फिर वैभव से पूछा- गेमप्लान क्या है? इस पर वैभव ने कहा- अगर हमें पहला मिला तो हम पहला ही उड़ा देंगे।' (ये भी संजू ने वैभव के एक्सेंट में बताया) संजू की ये बात सुन द्रविड़ समेत वहां बैठे सभी लोग हंस पड़े। संजू ने कहा, 'ऐसा ही हुआ था वहां। फिर हमने कहा ये अलग ही जोन में है वीडियो गेम ही खेल रहा है।' हालांकि, वैभव ने जैसा कहा था, वैसा ही किया ही। आगे चलकर उन्होंने 35 गेंद पर शतक लगाया था, जो कि एक रिकॉर्ड है। इस मामले में उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था। वैभव ने हाल ही में भारत को अंडर-19 विश्वकप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंद में 15 चौके और 15 छक्के की मदद से 175 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed