फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Why Was Suryakumar Yadav Dropped From Mumbai Ranji Squad? Pre-Season Camp Absence Key Reason
WI Inning
77/3 (9.2 ov)
Sherfane Rutherford 13(8)*
Shai Hope 41 (33)
IND elected to bowl

सूर्यकुमार मुंबई रणजी टीम से क्यों किए गए बाहर?: क्रिकेट संघ ने किया खुलासा, कहा- वापसी का दरवाजा अभी भी खुला

Tue, 06 Oct 2026 03:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Oct 2026 03:28 PM IST
सार

सूर्यकुमार यादव को चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए मुंबई की 16 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली। मुंबई क्रिकेट संघ के सूत्र के मुताबिक, प्री-सीजन कैंप में लगातार गैरमौजूद रहना उनकी अनदेखी की बड़ी वजह बना। हालांकि, उनके लिए मुंबई टीम में वापसी के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
Why Was Suryakumar Yadav Dropped From Mumbai Ranji Squad? Pre-Season Camp Absence Key Reason
सूर्यकुमार - फोटो : ANI

विस्तार

सूर्यकुमार यादव की मुंबई रणजी टीम में जगह नहीं बनने की बड़ी वजह सामने आई है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि सूर्यकुमार का प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप में लगातार मौजूद नहीं रहना उनके चयन नहीं होने का प्रमुख कारण रहा। भारत के पूर्व टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान ने राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए खुद को उपलब्ध कराया था। हालांकि, वह मुंबई के प्री-सीजन कैंप में शामिल नहीं हुए। मुंबई के रेड-बॉल खिलाड़ी पिछले करीब एक महीने से अभ्यास कर रहे हैं और मंगलवार को भी सीसीआई तथा बीकेसी ग्राउंड पर उनका अभ्यास जारी रहा।
विज्ञापन
Trending Videos

चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ी को चुना
एमसीए सूत्र के मुताबिक, सूर्यकुमार के पास तत्काल रेड-बॉल क्रिकेट का अनुभव भी नहीं है। सूत्र ने कहा, 'आखिर में यह एक टीम गेम है। उनके पास तत्काल रेड-बॉल क्रिकेट का अनुभव नहीं है और सूर्यकुमार को लेकर सभी एकमत थे।' सूत्र के अनुसार, अगर सूर्यकुमार को टीम में शामिल किया जाता तो किसी युवा खिलाड़ी को बाहर करना पड़ता, जो चयनकर्ताओं को उचित नहीं लगा। पीटीआई के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले जब मुंबई टीम के चयन को लेकर उनसे संपर्क किया गया था, तब भी सूर्यकुमार की ओर से तुरंत प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। बाद में उन्होंने खुद को चयन के लिए उपलब्ध बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं
मुंबई ने सूर्यकुमार के लिए रणजी टीम में वापसी का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं किया है। वह आखिरी बार आईपीएल के तुरंत बाद हुई टी20 मुंबई लीग में खेलते नजर आए थे। अब अगर सूर्यकुमार को दोबारा मुंबई की रेड-बॉल टीम में जगह बनानी है तो उन्हें एमसीए द्वारा आयोजित क्लब क्रिकेट में खेलना होगा। वह पुलिस शील्ड या पुरुषोत्तम शील्ड टूर्नामेंट के जरिए चयनकर्ताओं का ध्यान खींच सकते हैं। यानी रणजी टीम से बाहर होना उनके लिए स्थायी फैसला नहीं है। क्लब क्रिकेट में प्रदर्शन के बाद उनके नाम पर फिर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

सफेद गेंद में भी स्थिति साफ
सूर्यकुमार की व्हाइट-बॉल क्रिकेट में मुंबई के लिए दावेदारी फिलहाल बनी हुई है। मुंबई के चयनकर्ताओं ने उन्हें बताया है कि 2026-27 सत्र में होने वाले घरेलू टूर्नामेंट के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा। 36 वर्षीय सूर्यकुमार ने इस साल भारत को तीसरा टी20 विश्व कप खिताब दिलाया था। मुंबई की कप्तानी के लिए भी उनका नाम सामने आ सकता है, लेकिन यह तभी संभव होगा जब भारत के नए टी20 कप्तान और सूर्यकुमार के उत्तराधिकारी श्रेयस अय्यर उपलब्ध न हों।

सिद्धेश लाड संभालेंगे मुंबई की कमान
रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले में मुंबई की कप्तानी सिद्धेश लाड करेंगे। मुंबई का सामना 11 से 14 अक्तूबर तक वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ से होगा। टीम में यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान जैसे भारत के बल्लेबाज भी शामिल हैं। शम्स मुलानी और तुषार देशपांडे भी टीम का हिस्सा हैं। दोनों हाल में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में भारत ए की 1-0 से जीत वाली टीम में शामिल थे। वहीं, पूर्व मुंबई कप्तान और भारत के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ट्रेनिंग के दौरान हाथ में लगी चोट के कारण कम से कम एक महीने के लिए बाहर हो गए हैं। उन्हें रणजी ट्रॉफी के शुरुआती कुछ मुकाबले भी मिस करने पड़ सकते हैं।

मुंबई की टीम: सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उपकप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डी'सूजा, ओंकार तर्मले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed