Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   WTC 2025-27 Updated Points Table Bangladesh Knocked Out after South Africa 2-0 Series clean sweep

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: फाइनल की दौड़ से बाहर हुआ बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका का दावा मजबूत; देखें अपडेटेड टेबल

Thu, 26 Nov 2026 02:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Nov 2026 02:02 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी एकतरफा जीत दर्ज कर अपनी बादशाहत मजबूत कर ली है। इस नतीजे ने डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ का एक बड़ा समीकरण बदल दिया है। बांग्लादेश का सफर खत्म हो चुका है, लेकिन भारत के सामने अभी लंबी चुनौती है।

विज्ञापन
WTC 2025-27 Updated Points Table Bangladesh Knocked Out after South Africa 2-0 Series clean sweep
मुल्डर - फोटो : Wisden

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम ने पारी और 219 रन से बड़ी जीत दर्ज की। यह मुकाबला सिर्फ तीन दिन में समाप्त हो गया। इस हार के साथ बांग्लादेश की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। वहीं, मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। भारतीय टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मुल्डर ने शतक के बाद सात विकेट लेकर रचा इतिहास
दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की जीत के हीरो वियान मुल्डर रहे। उन्होंने पहली पारी में शतक लगाकर टीम को 494/7 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद दूसरी पारी में 31 रन देकर सात विकेट झटके और बांग्लादेश की पारी 184 रन पर समेट दी। इस प्रदर्शन के साथ मुल्डर टेस्ट क्रिकेट में एक ही मैच में शतक लगाने और सात विकेट लेने वाले छठे खिलाड़ी बन गए। वह ऐसा करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले क्रिकेटर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकरमैन ने भी बल्ले से मचाया धमाल
दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्क्स एकरमैन ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 138 गेंदों में 150 रन बनाए। इस सीरीज में उनके बल्ले से छह पारियों में कुल 470 रन निकले। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में करियर की शुरुआती छह पारियों में यह संयुक्त रूप से पांचवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

एकरमैन ने पहले टेस्ट में भी 157 रन की पारी खेली थी। उन्हें सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इससे पहले पहली पारी में कगिसो रबाडा और मार्को यानसेन ने तीन-तीन विकेट लेकर बांग्लादेश को सिर्फ 91 रन पर समेट दिया था। रबाडा ने सीरीज में 12 विकेट लेने के अलावा अपनी एकमात्र बल्लेबाजी पारी में 72 रन भी बनाए।

विज्ञापन

WTC अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 2-0 की जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम का अंक प्रतिशत 77.78 हो गया है। पांच टेस्ट मैच अभी बाकी हैं और दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार बनी हुई है। दूसरी ओर, बांग्लादेश 36.67 प्रतिशत अंक के साथ छठे स्थान पर खिसक गया है। पहले टेस्ट में हार के बाद ही टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई थी।

WTC 2025-27 की ताजा अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीत हार ड्रॉ कटे अंक अंक अंक प्रतिशत
1 दक्षिण अफ्रीका 9 7 2 0 0 84 77.78
2 ऑस्ट्रेलिया 13 9 4 0 0 108 69.23
3 न्यूजीलैंड 7 4 1 2 0 56 66.67
4 भारत 12 5 4 3 0 72 50.00
5 इंग्लैंड 16 7 8 1 14 74 38.54
6 बांग्लादेश 10 3 5 2 0 44 36.67
7 वेस्टइंडीज 14 3 8 3 2 46 27.38
8 श्रीलंका 8 1 3 4 15 13 13.54
9 पाकिस्तान 11 3 7 1 24 16 12.12

भारत चौथे स्थान पर, फाइनल की राह चुनौतीपूर्ण
भारतीय टीम 12 टेस्ट में पांच जीत, चार हार और तीन ड्रॉ के साथ 50 प्रतिशत अंक लेकर चौथे स्थान पर है। उसके खाते में 72 अंक हैं। न्यूजीलैंड 66.67 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया 69.23 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की स्थिति भी मजबूत है। वहीं, इंग्लैंड 38.54 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। बांग्लादेश के अलावा वेस्टइंडीज, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें भी फिलहाल अंक तालिका में निचले पायदान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed