{"_id":"6ae64bc4482b70778c0d56d7","slug":"48-organizations-support-the-rally-for-restoration-of-old-pension-dehradun-news-c-5-hld1006-1102895-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुरानी पेंशन बहाली की रैली को 48 संगठनों का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुरानी पेंशन बहाली की रैली को 48 संगठनों का समर्थन
विज्ञापन
देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड की ओर से दो नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित पेंशन आर-पार महारैली और मुख्यमंत्री आवास घेराव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आंदोलन को प्रदेश के 48 कर्मचारी संघों एवं महासंघों का समर्थन मिलने से कर्मचारी वर्ग में भारी उत्साह है।
तैयारियों के तहत मोर्चा की ओर से जिला चिकित्सालय और कोरोनेशन अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व महिला मोर्चा की प्रदेश संगठन मंत्री व नर्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष भारती जुयाल ने किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सेवाओं में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं, इसलिए सुरक्षित भविष्य के लिए महिला कार्मिकों का इस आंदोलन में शामिल होना जरूरी है।
मोर्चे के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि 48 संगठनों का साथ मिलना यह साबित करता है कि यह मांग अब व्यापक जनांदोलन बन चुकी है। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल व गढ़वाल मंडल मंत्री राजीव उनियाल ने बताया कि गढ़वाल मंडल सहित पूरे प्रदेश से शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचेंगे। पदाधिकारियों ने सभी कार्मिकों से एकजुट होकर महारैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।