सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A Political Flavor to Harda's Watermelon, Muskmelon, and Cucumber Party

Dehradun News: हरदा की तरबूज, खरबूज, ककड़ी पार्टी में सियासी स्वाद

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
A Political Flavor to Harda's Watermelon, Muskmelon, and Cucumber Party
विज्ञापन
- अवकाश से चर्चा में रहे पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने आवास पर की पार्टी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने पुराने अंदाज में तरबूज, खरबूज, ककड़ी, लाल चावल, भट्ट की चुटकानी पार्टी से सियासी स्वाद चखाया। अवकाश से चर्चा में रहे हरदा ने शुक्रवार को अपने आवास पर पार्टी का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे।
हरीश रावत ने कहा, मौसमी फलों के साथ अपने उत्तराखंड के उत्पादों के प्रचार की मुहिम को आगे बढ़ाया है। कांग्रेस सरकार के समय नदियों के किनारे जलमग्न जमीन को खेती के लिए कश्यप समाज को दिया गया। वहां लोग तरबूज, खरबूज व ककड़ी की खेती करते हैं। उनके उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए पार्टी का आयोजन किया गया। मौसमी फलों के साथ बुरांश व नींबू का जूस, जौनसार की टमाटर की चटनी, भट्ट की चुटकानी, लाल भात, हरिद्वार के गुड़ को परोसा गया। यह मेरा एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम है, मैं जब मुख्यमंत्री था तब भी राज्य के उत्पाद व संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए मैंने उत्तराखंड के उत्पादों को बढ़ावा देने का काम किया। अब भी मैं अपने एजेंडे अडिग हूं। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अवधेश पंत, सत्यप्रकाश चौहान, प्रेम सिंह दानू, सुरेंद्र अग्रवाल, ओम प्रकाश सत्ती, गरिमा दसौनी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed