{"_id":"6ad21de703f14bf9ef072029","slug":"accused-in-smack-case-granted-bail-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-137580-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्मैक के आरोपी आरोपी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्मैक के आरोपी आरोपी को मिली जमानत
Fri, 16 Oct 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
टैग..अदालत से
विकासनगर। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) नंदन सिंह की अदालत ने शुक्रवार को विकासनगर के मटक माजरी निवासी आरिफ उर्फ बिलाल की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरिफ के पास से 5.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। बचाव पक्ष ने झूठा फंसाने का तर्क दिया। न्यायालय ने कहा कि बरामदगी अल्प मात्रा से अधिक, पर वाणिज्यिक मात्रा से कम है। आबादी वाले क्षेत्र में कार्रवाई के बावजूद पुलिस ने कोई स्वतंत्र गवाह नहीं दर्शाया। न्यायालय ने 20 हजार रुपये के बंधपत्र और दो जमानतियों पर रिहाई के आदेश दिए। संवाद