{"_id":"6afef2ee2669b3fbe40a856b","slug":"allegations-of-harassment-over-dowry-and-taunts-for-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138655-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दहेज के लिए प्रताड़ना, बेटी होने पर ताने देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दहेज के लिए प्रताड़ना, बेटी होने पर ताने देने का आरोप
Thu, 19 Nov 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
- विकासनगर में विवाहिता ने सहारनपुर के ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), न्यू आवास विकास निवासी शिवम खुराना (पति), भारत भूषण (ससुर), रेनू खुराना (सास) और दिव्या (ननद) के खिलाफ कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज हुई है। विवाहिता ने 20 लाख रुपये और कार की मांग पर प्रताड़ित करने, बेटी के जन्म पर ताने देने और मारपीट का आरोप लगाया है।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पंजाबी कॉलोनी निवासी मोनिल डंग की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, मोनिल का विवाह 18 अप्रैल 2024 को सहारनपुर में शिवम खुराना से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ससुराल वाले 20 लाख रुपये व कार की मांग करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। जून 2024 में उन्हें जबरन मायके भेज दिया गया। नवंबर 2024 में फिर दहेज की मांग उठी, जिस पर पिता ने रिश्तेदारों से उधार लेकर तीन लाख रुपये नकद दिए। आठ जनवरी 2026 को बेटी के जन्म के बाद एक लाख रुपये और दिए गए, लेकिन ताने और दबाव जारी रहे। आरोप है कि 19 अगस्त 2026 को गाली-गलौच और मारपीट की गई। स्त्रीधन भी ससुराल वालों ने अपने कब्जे में रख लिया। 23 अगस्त को पिता और भाई के समझौते के प्रयास पर उन्हें घर से निकाल दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।