सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Annual function was organised in the building

Dehradun News: जिसकी वाणी में बल, शहादत करने का सामर्थ्य उसी के पास

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Annual function was organised in the building
विज्ञापन
कालिका मार्ग स्थित भवन श्री कालिका माता समिति में वार्षिकोत्सव पर आयोजित शक्ति सम्मेलन के दूसरे दिन भी संत-महात्माओं ने शक्ति तत्व पर विचार रखे। सोमवार को शक्ति सम्मेलन में टपकेश्वर मंदिर के महंत कृष्णा गिरी, महंत रवि देव शास्त्री महाराज, स्वामी विष्णु दास महाराज, स्वामी हेमंत कश्यप महाराज, स्वामी अरुण दास, महंत स्वामी सुतीक्षण मुनि, रवि गिरी, केशव दास शर्मा ने शक्ति तत्व पर विचार रखे। इस दौरान रागी जत्था भाई गुरमीत सिंह ने गुरुबाणी का पाठ किया। उन्होंने कहा कि शहादत करने का सामर्थ्य उसी के पास होता है, जिसकी वाणी में बल होता है। हम विचार करें कि वाणी के साथ हम कैसे जुड़े। आज वार्षिक पत्रिका शक्ति सुधा का विमोचन होगा। इस अवसर पर राम स्वरुप भाटिया, अशोक लाम्बा, गगन सेठी, केवल आनंद, सतीश कककर, नरेश मैनी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed