फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arun jaitley Funeral Tribute in uttarakhand but Tricolor not bowed in jaspur

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को राजकीय शोक के बीच दी गई श्रद्धांजलि, लेकिन यहां नहीं झुका तिरंगा

Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ जसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ जसपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
Arun jaitley Funeral Tribute in uttarakhand but Tricolor not bowed in jaspur
दिवंगत अरुण जेटली को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक में पूरा देश शोक में है। उत्तराखंड में सभी जगह उन्हें राजकीय शोक के बीच श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज को झुकाया गया, लेकिन उधमसिंह नगर के जसपुर नगर के मुख्य चौराहे सुभाष चौक पर लगे 121 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को नहीं झुकाया गया है, जो शासकीय आदेशों की अवहेलना है। 

विज्ञापन


छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड विकास मंच की ओर से सुभाष चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। उत्तराखंड विकास मंच के अध्यक्ष/ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने राष्ट्रीय ध्वज कोर कमेटी का गठन कर इसे उतराने, फहराने और झुकाने की जिम्मेदारी कमेटी को सौंपी थी लेकिन कमेटी के सदस्यों ने राजकीय शोक पर ध्वज को नहीं झुकाया। 
विज्ञापन


एसडीएम सुंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, राष्ट्रीय ध्वज कोर कमेटी के अध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि राजकीय शोक की बात उनके संज्ञान में नहीं थी। जानकारी होने पर राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री जेटली को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को नई दिल्ली स्थित निगम बोध घाट में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में मेयर सुनील उनियाल ने कहा कि अरुण जेटली एक महान व्यक्तित्व थे, उन्होंने देश और पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता।

विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जेटली न केवल कुशल राजनेता, प्रशासक और रणनीतिकार थे, बल्कि वे एक श्रेष्ठ मानव भी थे। इस बात का पता चलता है कि उनके अपने बच्चे जिन स्कूलों में पढ़ते थे, उन्हीं स्कूलों में उन्होंने अपने कर्मचारियों के बच्चों को भी पढ़ाया। बीस सूत्रीय कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जेटली का निधन यद्यपि असमय हुआ है, लेकिन उन्होंने जो कार्य किए व हमेशा याद किए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि यह उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है कि जीएसटी, नोट बंदी, बैंकों के विलीनीकरण सहित कई ठोस निर्णय उनके कार्यकाल में लिए गए। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि बतौर केंद्रीय वित्त मंत्री आर्थिक सुधारों के लिए उनके द्वारा उठाए कदम दूरगामी परिणाम देने वाले हैं।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि जेटली बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और उनका सामान्य जन के अलावा बुद्धिजीवी वर्ग पर विशेष प्रभाव था। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पुष्कर सिंह धामी, विधायक गणेश जोशी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी पुष्कर सिंह काला, ओएसडी सीएम उर्बादत्त भट्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

राष्ट्रीय शोक के कारण मैच रद्द

खेल विभाग की ओर से आयोजित इंटर-स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के रविवार को खेले जाने वाले मैच रद्द कर दिए गए। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश ममगाईं ने बताया कि  पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के कारण मैच रद्द करने का निर्णय लिया गया। उनके निधन के शोक में विभाग की ओर से श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गई। बताया कि रद्द मैच सोमवार को खेले जाएंगे।

वहीं, विवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित शोकसभा में कैंट विधायक हरबंस कपूर ने जेटली को श्रद्धांजलि दी। विधायक ने बताया कि जेटली को कैंट विधानसभा से काफी लगाव था। 2017 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने प्रेमनगर में जनसभा को संबोधित किया था।

2002 में भी उन्होंने खुड़बुड़ा में जनसभा की थी। उनका निधन पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति है। इस दौरान हरीश कोहली, उदय सिंह पुंडीर, आशीष शर्मा, रंजीत सेमवाल, सोनू कुमार, राशिद खान, नीलू साहनी, सूरज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार में किया गया दीपदान 
हरिद्वार में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए गोविंद घाट पर गंगा में दीपदान कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अमर कुमार ने कहा देश की अर्थव्यवस्था में अरुण जेटली के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed